back to top

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में सहयोग नहीं कर रही पश्चिम बंगाल सरकार: ललन सिंह

नयी दिल्ली। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) में सहयोग नहीं कर रही और ऐसे कारणों से विकसित भारत बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच को पूरा करने में कठिनाई आ रही है।

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में प्रश्नकाल में पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सौमित्र खान के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरू में 2020-21 और 2021-22 में इस योजना को स्वीकार ही नहीं किया और 2022-23 में इसे स्वीकार करने के बाद भी इसमें सहयोग नहीं किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत 910 करोड़ रुपये खर्च का लक्ष्य रखा था, लेकिन पश्चिम बंगाल से मात्र 221 करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्राप्त हुआ।सिंह ने कहा, आज तक आवंटित 221 करोड़ रुपये में से 114 करोड़ रुपये की राशि अब तक जारी की जा चुकी है, लेकिन इसमें से केवल 58.51 करोड़ खर्च किये गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने गत दो अगस्त स्वयं पश्चिम बंगाल में जाकर योजना की समीक्षा की थी तो बैठक में निम्न स्तर के अधिकारी मौजूद थे, जिन्हें कोई जानकारी नहीं थी।सिंह ने कहा, जब मैंने पता किया तो बाद में जानकारी मिली कि (राज्य में) उच्च स्तर पर यह निर्णय हुआ है कि भारत सरकार की किसी बैठक में सबसे निम्न स्तर का अधिकारी जाएगा। यह राज्य सरकार की सोच है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘विकसित भारत’ बनाने का जो लक्ष्य है, उसमें पश्चिम बंगाल सरकार जहां सहयोग नहीं कर रही, वहां कठिनाई हो रही है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...