back to top

यूपी में बदला मौसम का मिजाज: लखनऊ-कानपुर में तेज आंधी-बारिश, 24 घंटे का यलो अलर्ट

लखनऊ,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। लखनऊ और कानपुर में सुबह करीब नौ से दस बजे के बीच घने काले बादलों ने आसमान को ढक लिया, जिससे दिन में ही अंधेरे जैसी स्थिति बन गई। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे शहरों में जनजीवन प्रभावित हो गया।

लखनऊ के हजरतगंज, गोमती नगर और अमौसी क्षेत्रों में अचानक मौसम बिगड़ने से धूल भरी आंधी चली और फिर मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई जगह टीन शेड उड़ गए और सड़क किनारे लगे फ्लैक्स फट गए। 1090 चौराहे पर सड़क किनारे लगी हरे रंग की शीट उड़कर सड़क पर बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वहीं, दूसरी ओर कानपुर में भी कल्याणपुर से लेकर जाजमऊ तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अचानक आए इस मौसम बदलाव से दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के मिलन के कारण यह मौसम परिवर्तन देखने को मिला है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा और लखीमपुर खीरी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज गरज के साथ बादल छाने, 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, जालौन, झांसी, इटावा, मैनपुरी, अयोध्या, औरैया, फर्रुखाबाद समेत आसपास के जिलों में हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम के इस बदले रुख ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल तैयार है और सरसों की कटाई का दौर चल रहा है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फिलहाल सिंचाई रोकने और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...