back to top

2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में हम भाजपा को हराएंगे, शिवपाल यादव ने प्रेस वार्ता में कही यह बात

भाजपा को हराने के लिए सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी : शिवपाल सिंह यादव

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र एवं उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। शिवपाल यादव ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा, 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में हम भाजपा को हराएंगे।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि बसपा (बहुजन समाज पार्टी) नेतृत्व को पहले भाजपा से दूरी बनानी चाहिए और भाजपा की बी टीम के रूप में काम नहीं करना चाहिए। गठबंधन में सीट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि सीटों के बंटवारे में अभी वक्त है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के दौरे पर हैं। यादव ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को हराने के लिए इंडिया के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। शिवपाल यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिनों में विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक होने वाली है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...