back to top

बदलाव के लिए हमें बार-बार तेजाब पीड़ितों की कहानी बताने की जरुरत नहीं: दीपिका

नई दिल्ली। अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ में तेजाब हमला पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं अदाकारा दीपिका पादुकोण को उम्मीद है कि उनकी फिल्म से समाज को ऐसा संदेश मिलेगा कि बदलाव के लिए बार-बार तेजाब हमला पीड़ितों की कहानी बताने की जरूरत नहीं होगी।

दीपिका ने पीटीआई-भाषा को फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि फिल्म का लक्ष्य नकारात्मक दिखाने की बजाय ऐसी महिलाओं के प्रति लोगों की सहानुभूति और समझ पैदा करना है, जिन्हें इस विभीषिका से गुजरना पड़ा।

उन्होंने कहा, उस पीड़ा और हिंसा के अलावा यह आत्मविश्वास, जीने के जज्बे और उम्मीद की भी कहानी है। दीपिका इस फिल्म की निर्माता भी हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि बदलाव देखने के लिए मुझे बार-बार तेजाब पीड़ितों की कहानियां बयां नहीं करनी पड़ेगी। मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी फिल्म के साथ हम एक समाज के रूप में और तेजाब पीड़ितों के लिए, खुद को बदलना शुरू कर देंगे।

उन्होंने कहा, अगर सा नहीं हुआ, तो समाज के तौर पर हमने यकीनन कुछ गलत किया होगा। सिनेमा एक दमदार माध्यम है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह वह बदलाव ला सकेगा, जो हम चाहते हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और इसमें विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। फिल्म 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...