back to top

दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण रोकने के लिए हमारे पास जादुई छड़ी नहीं : सुप्रीम कोर्ट

कहा- विशेषज्ञों की मदद ज़रूरी; सभी कारणों की पहचान पर ज़ोर, 1 दिसंबर को सुनवाई पर राज़ी

नयी दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अदालतों के पास कोई जादुई छड़ी नहीं है। ऐसी समस्याओं का समाधान खोजना क्षेत्र के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों का काम है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने बृहस्पतिवार को न्यायमित्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह से कहा, ‘एक कोर्ट किस जादुई छड़ी का उपयोग करे?’ अपराजिता इस मामले की तत्काल सुनवाई की मांग कर रहीं थीं। सिंह ने कहा, ‘दिल्ली-एनसीआर में (वायु प्रदूषण की) स्थिति खतरनाक है और यह एक स्वास्थ्य आपातकाल है।

सूर्यकांत ने कहा, मैं जानता हूं कि यह दिल्ली-एनसीआर के लिए खतरनाक है… मुझे बताएं कि हम क्या निर्देश दे सकते हैं, कि तुरंत हवा साफ हो जाए? हम सभी जानते हैं कि समस्या क्या है। हमें सभी कारणों की पहचान करने की ज़रूरत है। कोई एक अकेला कारण नहीं है। यह सोचना एक वास्तविक गलती हो सकती है… लेकिन केवल क्षेत्र के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक ही इस पर ध्यान दे सकते हैं।’ हालांकि, पीठ सोमवार 1 दिसंबर को मामले की सुनवाई के लिए सहमत हो गई। चीफ जस्टिस ने कहा, ‘देखते हैं कि हम क्या कर सकते हैं। हमें यह भी देखना होगा कि प्रत्येक क्षेत्र में क्या समाधान हो सकते हैं। आइए देखें कि सरकार ने क्या समिति गठित की है।’ सीजेआई ने कहा कि दिवाली के आसपास हर साल इस मामले को एक औपचारिक तरीके से सूचीबद्ध किया जाता रहा है, लेकिन अब इसकी नियमित रूप से निगरानी किए जाने की आवश्यकता है।

सीजेआई ने व्यक्त की थी चिंता

दिल्ली-एनसीआर हफ्तों से खराब या बहुत खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रहा है, सीजेआई सूर्यकांत ने बुधवार को कहा था कि पिछले दिन जब वह टहलने के लिए बाहर गए थे तो उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ। उन्होंने कहा, ‘मैं केवल टहलने का व्यायाम करता हूं। लेकिन अब वह भी मुश्किल हो गया है। कल, मैं 55 मिनट तक चला और सुबह तक मुझे समस्या रही।’ उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को केवल वर्चुअल मोड पर स्थानांतरित करने पर विचार कर रहे हैं और बार (वकीलों की संस्था) से सलाह लेने के बाद फैसला लिया जाएगा।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 26 नवंबर को शाम 4 बजे जारी किए गए एक्यूआई बुलेटिन : दिल्ली में पिछले 24 घंटों में औसत एक्यूआई 327 दर्ज किया गया। 301 से 400 की रेंज बहुत खराब मानी जाती है।

RELATED ARTICLES

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

चेन्नई सुपर किंग्स लय हासिल करने की कोशिश में, गुजरात की नजर वापसी पर

चेन्नई । पिछले कुछ मैचों शानदार प्रदर्शन करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ यहां होने वाले...

दिल्ली कैपिटल्स के सामने अजेय अपराजित पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती

नयी दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...