back to top

हमने किसी दबाव में ऑपरेशन सिंदूर नहीं रोका, 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे : राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। सदन में व्यवधान के कारण शुरुआती देरी के बाद सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हुई। यह चर्चा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन के साथ दोपहर 12 बजे शुरू होनी थी। लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही लगातार तीन बार स्थगित करनी पड़ी, जिससे चर्चा शुरू होने का समय आगे बढ़ गया। बाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोपहर 2 बजे लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर’ केवल सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का निर्णायक प्रकटीकरण था।

राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि मैं उन सैनिकों को नमन करता हूँ जिन्होंने भारत की अखंडता के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। यह सिर्फ़ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक निर्णायक प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि पहलगाम में धर्म पूछकर नागरिकों की हत्या कर दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी। हमारे पास कई विकल्प थे। लेकिन हमने वह विकल्प चुना जिससे पाकिस्तानी नागरिकों को कोई नुकसान न हो और सिर्फ़ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया जाए। हमने 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाना साधा। 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए।

राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि हमारे सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सुनियोजित हमलों में आतंकवादी ढाँचे के 9 ठिकानों पर सटीक निशाना साधा गया। इस सैन्य अभियान में, अनुमान है कि सौ से ज़्यादा आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, आका और सहयोगी मारे गए। इनमें से ज़्यादातर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज़्बुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि पूरा ऑपरेशन 22 मिनट के भीतर पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भारत के आतंकवादी शिविरों पर हमले के बाद भारतीय डीजीएमओ ने पाकिस्तानी डीजीएमओ को सूचित किया और कहा कि हम हालात को और खराब नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बल अपने सभी उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहे।

रक्षा मंत्री ने लोकसभा में कहा कि एस-400, आकाश मिसाइल प्रणाली, वायु रक्षा बंदूकें बहुत उपयोगी साबित हुईं और पाकिस्तान के इस हमले को पूरी तरह से विफल कर दिया। उन्होंने सौफ तौर पर कहा कि दुश्मन के हर मंसूबे पर पानी फेरा गया है। पाकिस्तान एक भी टारगेट हिट नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी वायु रक्षा प्रणाली, ड्रोन-रोधी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ने पाकिस्तान के इस हमले को पूरी तरह विफल कर दिया। पाकिस्तान हमारे किसी भी लक्ष्य को भेद नहीं सका और हमारी किसी भी महत्वपूर्ण संपत्ति को नुकसान नहीं पहुँचा। हमारी सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य थी और हर हमले को नाकाम कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...