back to top

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव, व्यक्ति की डूबने से मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में भारी बारिश के बाद रविवार को मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर गया, जहां 56 वर्षीय पिक-अप ट्रक के चालक की अपनी गाड़ी को निकालने की कोशिश में डूबने से मौत हो गई। इसके साथ ही कई झुग्गियां ढह गईं और और निचले इलाकों में पानी भर गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 74.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई निवासियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें बारिश का पानी लोगों के घरों में आता दिख रहा है और पानी से भरी सड़कों से निकलने की कोशिश करते वाहन नजर आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जलभराव की सूचना मिंटो रोड और रेलवे पुल के नीचे, जीटीके डिपो, आजादपुर अंडरपास, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर गुरूनानक चौक, साउथ एवेन्यू रोड और एमबी रोड पर पुल प्रह्लाद पुर अंडरपास समेत कई स्थानों से मिली। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पानी भरने के बाद कई घटनाएं सामने आई। अन्ना नगर में डब्ल्यूएचओ की इमारत के पास रविवार सुबह कुछ झुग्गियां गिर गईं। दमकल की तीन गाडय़िों को मौके पर भेजा गया।

 

एनडीआरएफ की एक छोटी टीम को आईटीओ के पास स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बाताया कि 56 वर्षीय चालक मिंटो ब्रिज के नीचे अंडरपास में पानी भरने की वजह से उसमें से अपना पिक-अप ट्रक निकालने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कुंदन के तौर पर हुई है। वह आज सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कनॉट प्लेस जा रहा थे। जलभराव के कारण मिंटो रोड अंडरपास में एक बस और दो ऑटोरिक्शा फंस गए।

दिल्ली अग्निश्मन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, हमें सुबह सात बजकर 54 मिनट पर फोन आया। हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां जलभराव के कारण एक बस और दो ऑटोरिक्शा फंसे थे। हमारे कर्मियों ने बस के चालक एवं परिचालक और एक ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि बस में कोई यात्री नहीं था।

जलभराव के कारण दिल्ली में कई स्थानों पर यातायात जाम भी लग गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने शहर भर के उन स्थानों के बारे में लोगों को जानकारी दी जहां जलभराव के कारण जाम लग गया है। जलभराव के कारण मिंटो रोड, मथुरा रोड, आउटर रिंग रोड, महरौली-बदरपुर रोड और आश्रम में यातायात जाम लग गया। कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया जहां मरम्मत का काम चल रहा था।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, पेड़ों के गिरने की वजह से कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ है। ट्वीट में बताया गया है कि तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस लेन, प्रशांत विहार में लैंसर्स कॉन्वेंट स्कूल रोहिणी और ओबराय होटल के पास डॉ जाकिर हुसैन मार्ग पर पेड़ गिर गए।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...