back to top

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग : लखनऊ समेत 16 जिले लॉक डाउन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए लॉक डाउन घोषित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर संवाददाताओं से कहा प्रदेश की जनता ने जनता कर्फ्यू में सराहनीय योगदान किया है। हमारा यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। ऐसे 15 जिले जहां कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति प्रभावित है, या उसे पृथक किया गया है, उन जनपदों को 23 से 25 मार्च तक पूरी तरह लॉक डाउन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन जिलों में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर और सहारनपुर शामिल हैं। योगी ने कहा इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील है कि वे कहीं बाहर न निकलें। अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं, क्योंकि हम उस दौर में खड़े हैं, जहां थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। इन जिलों में पूरी तरह पुलिस और प्रशासन की गश्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा लॉक डाउन के दायरे में आने वाले जिलों में किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं होगी। अगले 23 से 25 मार्च तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। हम इसके बारे में कल फिर समीक्षा करेंगे। जनता के व्यापक हित में हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है। इन 15 जिलों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा। सफाई का काम पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहा है।

उन्होंने कहा जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, कुशीनगर, झांसी, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, देवरिया, बलिया, संतकबीर नगर, गोंडा और बलिया जिलों में कल और आज मुम्बई, सूरत तथा अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोग आए हैं। उनसे अपील है कि वे अपने घरों में ही रहें और अपने परिजन के साथ भी न बैठें। प्रशासन भी उन लोगों की सूची लेकर उन्हें अलग रखने की व्यवस्था करे। जहां थोड़ा सा भी संदेह हो तो उन्हें तत्काल आइसोलेशन वार्ड पहुंचाकर मुफ्त इलाज कराए।

योगी ने कहा नेपाल सीमा से सटे महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत में भी लोग सतर्कता बरतें। मेरी अपील है कि जो लोग नेपाल से या कहीं और से आए हैं वे पूरी तरह से घरों में ही रहें और अपने परिजन से भी दूर रहें। अगर स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या है तो 108, 102 समेत एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को कॉल करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की सहायता के लिए हम पूरे प्रदेश में राज्य पुलिस की 112 सेवा के लगभग 3000 चौपहिया और 1500 दोपहिया वाहन से सुरक्षा के साथसाथ आवश्यक सामग्री भी पहुंचाएंगे। किसी आपात स्थिति में अगर किसी परिवार को जरूरत होगी तो 112 सेवा उसके लिए उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 से 25 मार्च तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी सेवाएं भी पूरी तरह बंद रहेंगी। साथ ही प्रदेश की अंतरराज्ईय कनेक्टिविटी को भी पूरी तरह बंद किया जाएगा। अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश से कोई भी बस किसी भी दूसरे राज्य या नेपाल में नहीं जाएगी। योगी ने जनता से सहयोग की गुजारिश करते हुए अपील की है कि धार्मिक और मजहबी अनुष्ठान घरों में ही एकांत में करें।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...