back to top

अंबानी के घर के निकट मिले वाहन में रखे विस्फोटक सामग्री की खरीद वाजे ने की थी : एनआईए

मुंबई। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में मिली जिलेटिन की छड़ों की खरीद मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने की थी। हालांकि, उन्होंने विस्फोटकों के स्रोत के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही एनआईए ने यह भी पाया कि वाजे ने अपने चालक के साथ मिलकर अंबानी के आवास के निकट एसयूवी खड़ी की थी। सूत्र ने बताया, एसयूवी में रखी गई जिलेटिन की छड़ों की खरीद वाजे ने की थी। सूत्रों ने बताया कि एनआईए के पास ऐसा सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें घटनास्थल पर वाजे की मौजूदगी दिखी है।

उन्होंने बताया कि जांच के संबंध में एनआईए की टीम मुंबई पुलिस के आयुक्त कार्यालय और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। इससे वाजे की गतिविधियों और अन्य पहलुओं का पता चलेगा। सूत्रों ने बताया कि पुलिस प्रमुख कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) के साथ छेड़छाड़ की कुछ कोशिशें हुई लेकिन ज्यादातर फुटेज उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी वाजे ने मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय और आसपास के इलाके के किसी डीवीआर को नष्ट तो नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि वाजे ने कथित तौर पर पड़ोसी ठाणे के साकेत सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर को नष्ट करने की कोशिश की। वह यहीं रह रहा था। इसके अलावा उसने नंबर प्लेट को जलाशय में फेंककर नष्ट करने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि एनआईए ने रविवार को एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो हार्ड डिस्क, दो वाहन नंबर प्लेट, दो डीवीआर और दो सीपीयू को गोताखोरों की मदद से मीठी नदी से बरामद किया। वाजे को एनआईए ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। एनआईए 25 फरवरी को अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक सामग्री के साथ एसयूवी खड़ी करने और कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले की जांच कर रही है। हिरन का शव पांच मार्च को ठाणे के मुंब्रा कस्बे में एक क्रीक में मिला था।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...