back to top

राजस्थान में अब 23 की जगह 25 नवंबर को होगा मतदान

राजस्थान विधानसभा मतदान की तारीख अब 23 की जगह 25 नवंबर कर दी गई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने यह फैसला देवउठनी एकादशी को देखते हुए लिया है। चुनाव आयोग ने एक बयान जारी करते हुए कहा, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों की ओर से मतदान की तारीख में बदलाव के लिए विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों में बात रखी गई थी, इसलिए तारीख बदली जा रही है।

नए चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी। छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच सात नवंबर को होगी। नौ नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 25 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, नतीजे पहले की ही तरह तीन दिसंबर को आएंगे।

इस बार 23 नवंबर 2023 को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की लंबी निद्रा से जागते हैं। इसलिए इस एकादशी को देवोत्थान या देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आम भाषा में इस देवउठनी ग्यारस और ड्योठान के नाम से जाना जाता है। देवउठनी ग्यारस के साथ ही बड़े पैमाने पर विवाह जैसे शुभ कार्यों और मुहुर्तों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन विशेषतौर पर बड़े पैमाने पर शादियां होती है।

राजस्थान में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है। इससे पहले में नई सरकार का गठन करना और विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी होगा। वहीं, चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को सामने आ जाएंगे। ऐसे में दिसंबर के दूसरे तीसरे हफ्ते में प्रदेश नई सरकार और मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ सकता है।

RELATED ARTICLES

JPSC Protest में बढ़ा तनाव, छात्रों ने कहा- आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश, आगे न बढ़ें प्रदर्शनकारी

रांची: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल के नहीं होने पर सुनवाई स्थगित की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष रखने वाले वकील के अनुरोध पर अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले...

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, कलाकारों...

बम-बम भोले के जयकारों संग शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

सावन के दूसरे सोमवार पर राजधानी के शिव मंदिरों में भक्तों की लगी लंबी कतार, विधि-विधान से की पूजा-अर्चनालखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार पर...

नमो नमो श्री चतुर चरण नित ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में भातखण्डे जयंती पर विविध कार्यक्रम सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज सोमवार को विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य, आधुनिक...

लखनऊ के वरिष्ठ छायाचित्रकार अनिल रिसाल सिंह को एपीएसए सम्मान

लखनऊ। लखनऊ के वरिष्ठ छायाचित्रकार अनिल रिसाल सिंह को अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन उल्लेखनीय योगदान, कलात्मक उपलब्धियों और निरंतर सक्रियता के...

गणेश उत्सव को लेकर विधि-विधान से संपन्न हुआ बल्ली पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा गणेश उत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से 25 सितंबर तक झूलेलाल घाट पर अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के...

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस पवित्र महीने में महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ...

बौध शोध सस्थान में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

लखनऊ। नगर की सुप्रसिद्ध एव प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के सस्कृति मत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्राट वर्ष...