back to top

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस पवित्र महीने में महादेव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही हर सोमवार और मंगलवार को व्रत किया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत 11 अगस्त को किया जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखती हैं। अविवाहित कन्याएं मनचाहा और योग्य वर प्राप्त करने के लिए यह व्रत पूरी श्रद्धा से करती हैं। मां मंगला गौरी की कृपा से घर-परिवार से कलह और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

मंगला गौरी व्रत का महत्व
मान्यता है कि मंगला गौरी व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इससे पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन सुखमय बना रहता है। वहीं, जिन युवतियों का विवाह नहीं हुआ है या शादी में बाधाएं आ रही हैं, वे भी यह व्रत रखती हैं। माना जाता है कि मंगला गौरी व्रत से जल्द विवाह के योग बनते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

मंगला गौरी व्रत की पूजा विधि:
मंगला गौरी व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरूआत महादेव और माता पार्वती के ध्यान से करें। इस दिन हरा, लाल, गुलाबी और पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। अब मंदिर की सफाई कर संकल्प लें। माता पार्वती को 16 श्रृंगार अर्पित करें और शिव जी को धतूरा और बेलपत्र समेत आदि चीजें चढ़ाएं। अब देशी घी का दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रों का उच्चारण करें। पूजा के दौरान मां मंगला गौरी की व्रत कथा पढ़ें। मां माता पार्वती से सुखी वैवाहिक जीवन और पति की दीघार्यु की कामना करें। अंत में फल, मिठाई और खीर समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।

मंगला गौरी व्रत के उपाय :
मंगला गौरी व्रत के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद माता पार्वती की पूजा करें। सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

RELATED ARTICLES

बम-बम भोले के जयकारों संग शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

सावन के दूसरे सोमवार पर राजधानी के शिव मंदिरों में भक्तों की लगी लंबी कतार, विधि-विधान से की पूजा-अर्चनालखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार पर...

भगवान भोलेनाथ का हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

लखनऊ। शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति द्वारा रविवार को दोपहर 2 बजे से मंदिर प्रांगण में श्रवण मास के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

बम-बम भोले के जयकारों संग शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम

सावन के दूसरे सोमवार पर राजधानी के शिव मंदिरों में भक्तों की लगी लंबी कतार, विधि-विधान से की पूजा-अर्चनालखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार पर...

नमो नमो श्री चतुर चरण नित ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में भातखण्डे जयंती पर विविध कार्यक्रम सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज सोमवार को विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य, आधुनिक...

लखनऊ के वरिष्ठ छायाचित्रकार अनिल रिसाल सिंह को एपीएसए सम्मान

लखनऊ। लखनऊ के वरिष्ठ छायाचित्रकार अनिल रिसाल सिंह को अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन उल्लेखनीय योगदान, कलात्मक उपलब्धियों और निरंतर सक्रियता के...

गणेश उत्सव को लेकर विधि-विधान से संपन्न हुआ बल्ली पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा गणेश उत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से 25 सितंबर तक झूलेलाल घाट पर अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के...

बौध शोध सस्थान में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

लखनऊ। नगर की सुप्रसिद्ध एव प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के सस्कृति मत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्राट वर्ष...

JPSC Protest में बढ़ा तनाव, छात्रों ने कहा- आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश, आगे न बढ़ें प्रदर्शनकारी

रांची: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब...