लखनऊ। नगर की सुप्रसिद्ध एव प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के सस्कृति मत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्राट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के रूप में आयोजित सुप्रसिद्ध फ्रासीसी नाटककार अल्बेयर कामू की नाट्य रचना ख्वाहिशें का नाट्य मंचन नगर के वरिष्ठतम रग निर्देशक प्रभात कुमार बोस, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी के कुशल निर्देशन में दिनाक-25 को स्थानीय बौध शोध सस्थान, गोमती नगर लखनऊ में सायकाल 7 बजे मचित किया जा रहा है। इस नाटक का उद्घाटन एवं दीप प्रज्जवलन इजी . मशर्रत नूर खाँन, भूतपूर्व मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग लखनऊ के शुभ करकमलो द्वारा उद्घाटन एव प्रज्जवलित कर सम्बन्धित कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान करेगें। यह जानकारी सस्था के अध्यक्ष बीएन ओझा, आलोक कुमार पाण्डेय सरक्षक एव अचला बोस, सचिव ने एक सयुक्त रूप से जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी। वहीं नगर की सुप्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के रूप में आयोजित सुप्रसिद्ध नाटककार मानव कौल की नाट्य रचना पार्क का नाट्य मंचन नगर के वरिष्ठतम रंग निर्देशिका अचला बोस, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी अबॉर्डी के कुशल निर्देशन एवं मंच प्रस्तुतिकरण परिकल्पना तुषार बाजपेयी शुभम द्वारा दिनांक-26 को स्थानीय बौध शोध संस्थान, गोमती नगर लखनऊ में सायकाल 7 बजे मंचित किया जा रहा है।





