back to top

व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर तेज किए हमले,बोले- लक्ष्य पूरे होने तक युद्ध जारी रहेगा

मॉस्को। रूसी तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के लगातार हमलों से देश में संकट गहराने के बावजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में स्थिति गंभीर नहीं है। पुतिन ने युद्धविराम के प्रस्तावों को खारिज करते हुए जोर देकर कहा कि उनके लक्ष्य पूरे होने तक युद्ध जारी रहेगा। पुतिन ने रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर हुए हमलों को यूक्रेन की एक ऐसी चाल बताया है जिसका मकसद युद्ध के मैदान में हुए नुकसान से ध्यान भटकाना है।

ऐसा प्रतीत होता है कि रूसी नेता को भरोसा है कि उनकी सरकार र्इंधन संकट के कारण उनके प्राधिकार और युद्ध के प्रति समर्थन को कमजोर होने से रोक सकती है।रूसी सेना ने बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी पर 11 घंटे तक बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। ये हमले यूक्रेन पर करीब चार साल पहले रूस के पूर्ण आक्रमण की शुरूआत के बाद से कीव पर किए गए सबसे घातक हमलों में शामिल हैं। मार्च से अब तक रूस और उसके कब्जे वाले क्रीमिया में
तेल रिफाइनरियों तथा अन्य ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर यूक्रेन के 50 से अधिक हमले होने की सूचना है।

यूक्रेनी नेताओं ने कहा है कि इन हमलों का मकसद रूस पर युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव बनाना है।कम से कम, इन हमलों ने रूस के लाखों लोगों को युद्ध के असर का तीव्र एहसास कराया है और पुतिन के उस दावे को ध्वस्त कर दिया है कि यह युद्ध उनके देश के आम लोगों के जीवन पर असर नहीं डालता।

परामर्श कंपनी मैक्रो-एडवाइजरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रिस वीफर के अनुसार, रूस की अनुमानित एक-तिहाई तेल शोधन क्षमता ठप हो गई है। इन हमलों से दीर्घकालिक नुकसान हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रूस में पेट्रोल उत्पादन करीब 17 प्रतिशत घटकर प्रतिदिन 8,50,000 बैरल रह गया है। पुतिन ने र्इंधन की कमी पर चर्चा के लिए पिछले सप्ताहांत सरकारी अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।


उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित बयान में माना कि देश कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने ऊर्जा प्रतिष्ठानों की मरम्मत में तेजी लाने का वादा किया और कहा कि रूस अस्थायी कमी की भरपाई के लिए पेट्रोल आयात करने पर विचार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रूस का हथियार उद्योग भविष्य के यूक्रेनी हमलों को रोकने के लिए वायु रक्षा प्रणालियों का उत्पादन बढ़ाएगा।पुतिन ने यूक्रेनी हमलों को रूसी समाज में विभाजन पैदा करने, मॉस्को के सैन्य अभियान को रोकने और रूस के विरोधियों के लिए लाभकारी शर्तों पर क्रेमलिन को बातचीत के लिए मजबूर करने की कोशिश बताया।

उन्होंने कहा, हम उन्हें यह मौका नहीं देंगे। पुतिन ने कहा कि रूसी तेल प्रतिष्ठानों पर यूक्रेन के हमलों का मोर्चे की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है। रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुलाकात के प्रस्ताव के जवाब में उन्हें मॉस्को आने
की चुनौती दी, जो यूक्रेन के लिए अस्वीकार्य शर्त है। पुतिन ने कीव और उसके पश्चिमी सहयोगियों की ओर से प्रस्तावित युद्धविराम को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि इससे यूक्रेनी सेना को आराम करने और फिर से संगठित होने का समय मिल जाएगा।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...