back to top

विशाखापत्तनम गैस रिसाव : मुख्यमंत्री जगन करेंगे मृतकों के परिवार की सहायता

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने यहां के नजदीक स्थित एल जी पॉलीमर लिमिटेड में हुए गैस रिसाव की घटना में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की गुरुवार को घोषणा की। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने इस घटना में 11 लोगों की मौत होने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि एक समिति इस घटना की जांच करेगी। साथ ही, राज्य सरकार एल जी पॉलीमर प्रबंधन से बात कर मृतक के परिजन को नौकरी देने की मांग करेगी। रेड्डी ने एक समीक्षा बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए यह भी घोषणा की कि जो भी लोग इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर हैं उन्हें 10 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि गैस रिसाव के चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करने के बाद बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में इलाज कराने वालों को 25,000 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इससे पहले उन्होंने आंध्र मेडिकल कॉलेज में जिलाधिकारी विनय चंद एवं अन्य के साथ एक समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस लीक के चलते विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। गैस लीक से प्रभावित हुए पांच गांवों की 15,000 आबादी (में प्रत्एक व्यक्ति) को दस-दस हजार रुपये दिए जाएंगे। रेड्डी ने भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने से जुड़ी सिफारिशें करने के लिए विशेष मुख्य सचिव (पर्यावरण एवं वन) की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की भी घोषणा की।

इससे पहले, वह किंग जॉर्ज अस्पताल गए और गैस लीक में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने गैस लीक के बाद इलाज करा रहे पीड़ितों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि गैस का फैलाव रिसाव के मुख्य केंद्र से 1.5 किमी से दो किमी के क्षेत्र में सीमित कर दिया गया है और वहां से स्थानीय बाशिंदों को सुरक्षित रूप से दूसरी जगहों पर पहुंचा दिया गया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...