back to top

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद अवकाश लेंगे विराट कोहली

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश लेने की स्वीकृति दी जबकि सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआत में टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अब टीम में शामिल किया गया है।

कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहेंगे जो जनवरी के पहले हफ्ते में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, विराट कोहली ने एडीलेड में पहले टेस्ट के बाद भारत लौटने की अपनी योजना के बारे में बीसीसीआई को सूचित किया है। बीसीसीआई ने भारतीय कप्तान को पितृत्व अवकाश प्रदान किया है। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में पहले टेस्ट के बाद वापस लौटेंगे।

केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी पितृत्व अवकाश के पात्र होते हैं और ऑस्ट्रेलिया के 2018 दौरे के दौरान रोहित ने यह अवकाश लिया था। भारत आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट खेलेगा। श्रृंखला की शुरुआत 27 नवंबर को होगी जबकि टेस्ट श्रृंखला एडीलेड में 17 दिसंबर से खेली जाएगी।

कोहली मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट (26-30 दिसंबर), सिडनी में नए साल के टेस्ट (07-11 जनवरी) और गाबा में अंतिम टेस्ट (15-19 जनवरी) में नहीं खेल पाएंगे। प्रसारणकर्ता सेवन नेटवर्क की ओर से पहले ही दबाव का सामना कर रहे क्रिकेट आस्ट्रेलिया की इससे चिंता बढ़ेगी क्योंकि भारतीय कप्तान दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और उनकी गैरमौजूदगी में विज्ञापन बाजार पर असर पड़ सकता है।

शाह ने रोहित की फिटनेस पर भी अपडेट देते हुए कहा कि वह एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित शर्मा की फिटनेस पर नजर रख रही है और इस बारे में अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति को भी जानकारी दी है।

शाह ने कहा, रोहित से सलाह मशविरे के बाद फैसला किया गया कि उन्हें आस्ट्रेलिया में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय से आराम दिया जाएगा जिससे कि वह पूर्ण फिटनेस हासिल कर सके और उन्हें बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।


संशोधित टीमें


टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और टी नटराजन।

एकदिवसीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन।

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, शुभम गिल, रिद्घिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्मद सिराज।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...