back to top

 विराट कोहली किसी भी खिलाडी को अपने तरीके से ही करते हैं टीम में-मो. कैफ

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मो. कैफ ने स्पोर्ट्स तक पर विराट कोहली की कप्तानी के बारे में खुलकर चर्चा की। कैफ से पूछा गया कि श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज और आइपीएल 2021 पार्ट टू के बाद क्या ये क्लीयर हो जाएगा कि, टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम क्या हो सकती है। इसका जवाब देते हुए कैफ ने साफ तौर पर कहा कि, इस टीम इंडिया में कोई स्पष्टता नहीं है। एक कमेंटेटर के तौर पर भी हम ये बात करते हैं कि, टीम में स्पष्टता होनी चाहिए। अब भारतीय टीम उस तरह से नहीं खेलती, आप मान लो ना।

 

 

कैफ ने आगे कहा कि, कोहली का ऐसा तरीका नहीं है। वो देखते हैं कि, भाई कल कौन फॉर्म में आया और उसे प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लेते हैं। ये विराट कोहली की कप्तानी का अपना तरीका है। कोहली अब तक भारत को आइसीसी खिताब जीता पाते हैं या नहीं आप उनको इस पर जज करिए और अब तक तो वो ऐसा नहीं कर पाए हैं। कोच या टीम मैनेजमेंट भी कोहली की तरीके को ही फॉलो करती है। इस टीम को खिलाड़ी के पिछले प्रदर्शन में कोई रुझान नहीं होता।

 

कोहली का ये मानना है कि, आप अभी क्या कर रहे हैं और आपका फॉर्म कैसा है। तभी तो भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव, इशान किशन खेले। शिख ये पुरानी बात हो गई कि टीम में आपकी जगह पक्की है और खिलाड़ी भी इस बात को समझने लगे हैं। वो अब बस मौके का इंतजार करते हैं कि, जैसे ही मौका मिले उसे बस पकड़ना है।र धवन को ड्रॉप कर दिया गया और रोहित शर्मा को टेस्ट में मौका मिला। इस टीम में आपकी जगह पक्की नहीं है ये प्लेयर्स को भी मालूम है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...