back to top

टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली

दुबई। भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली सोमवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। दिल्ली की टीम के खिलाफ 10 रन बनाते हुए वह टी20 क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने।

उन्होंने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर चौके के साथ यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच से पहले उनके नाम पर 285 मैचों में 8990 रन दर्ज थे। उन्होंने 41.05 की औसत से ए रन बनाए हैं। उनके नाम पर पांच शतक और 65 अर्धशतक दर्ज हैं। इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान गलती से गेंद पर लार लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मैच में कोहली ने शार्ट कवर पर क्षेत्ररक्षण करते हुए अपनी तरफ तेजी से आती गेंद को रोका और उसके बाद उस पर लार लगा दी। यह घटना दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में घटी जब सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की तीसरी गेंद को ड्राइव किया था।

कोहली को हालांकि तुरंत ही अपनी गलती का अहसास हो गया था और उन्होंने हाथ उठाकर इसे स्वीकार किया। सॉव के करारे शॉट और कोहली के शानदार क्षेत्ररक्षण को देखकर दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने तुरंत ही ट्वीट करके उनकी प्रशंसा की। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, सॉव ने क्या अविश्वसनीय शॉट खेला। गेंद पर लार लगाने के बाद कोहली की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। कभी कभी सहज प्रवृति सामने आ जाती है। पिछले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय गेंद पर लार लगा दी थी।

RELATED ARTICLES

आरसीबी की निगाह दूसरे खिताब पर, मिथक तोड़ने की कोशिश करेगा दिल्ली कैपिटल्स

वडोदरा। लीग चरण में खेल के प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके उत्साह से लबरेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुरुवार को...

कोहली ने लिस्ट ए में सबसे तेज 16000 रन बनाकर तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

बेंगलुरु। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16000 रन पूरे करके दिग्गज सचिन...

कोहली एकदिवसीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, रोहित शीर्ष पर बरकरार

दुबई । भारत के महान क्रिकेटर विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज का स्थान फिर हासिल करने की कवायद में आगे बढ़ते हुए बुधवार को...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...