back to top

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का धर्म प्रचार वाला वीडियो वायरल : जांच के लिए एसआईटी गठित

कानपुरा लखनऊ।  उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारउद्दीन द्वारा कथित रूप से अपने सरकारी आवास में धार्मिक सभा आयोजित कर इस्लाम के प्रचार संबंधी तकरीर किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) गठित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कथित तौर पर उस वक्त का है जब इफ्तिखारउद्दीन कानपुर के मंडलायुक्त थे। हालांकि इस वीडियो की तारीख के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। वीडियो में आईएएस अधिकारी कुछ मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और कथित रूप से देश के हर घर तक इस्लाम फैलाने की नीतियों पर बात कर रहे हैं।

 

ऐसा ही एक अन्य वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें अधिकारी कथित तौर पर अपने सरकारी आवास में जमीन पर बैठे हैं और एक वक्ता कट्टरता भरा बयान दे रहा है। इस बीच, सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल गठित किया है। गृह विभाग ने एक ट्वीट में बताया कि कानपुर के आईएएस इफ्तिखारउद्दीन के मामले में शासन द्वारा एसआईटी से जांच के आदेश दिए गए हैं। एसआईटी के अध्यक्ष सीबीसीआईडी के महानिदेशक जी एल मीणा हैं जबकि कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर इसके सदस्य हैं। एसआईटी सात दिनों के अंदर शासन को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके अलावा कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सोमेंद्र मीना को आईएएस अधिकारी इफ्तिखारउद्दीन के उन कथित वीडियो को जांच सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि वे वीडियो वाकई वास्तविक हैं और क्या उनमें दिखाई जा रही सामग्री में कोई अपराध होना पाया जाता है या नहीं। भूपेश अवस्थी नामक व्यक्ति ने इस मामले में आईएएस अधिकारी इफ्तिखारउद्दीन के खिलाफ राज्य सरकार से लिखित शिकायत की थी और उसने वे वीडियो भी उपलब्ध कराए थे। इस बीच प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने इस मामले पर कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इफ्तिखारउद्दीन किसी सरकारी स्थान पर बैठे हैं और धर्म प्रचार की बातें कर रहे हैं। यह संवैधानिक तौर पर उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खासतौर पर धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर काफी सख्त रुख अपना रही है। सरकार ने ऐसे मामलों के खिलाफ कड़ा कानून भी बनाया है। ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्वाई की जाएगी जो बलपूर्वक या प्रलोभन देकर किसी का धर्मांतरण कराता है।

 

उधर, बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का ऐसे मामले में शामिल होना गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने आईएएस अफसर मोहम्मद इफ्तिखारउद्दीन को पढ़ा-लिखा औरंगजेब करार दिया और कहा कि वह कानपुर के मौजूदा मंडलायुक्त राजशेखर से कहेंगे कि वह बिठूर से गंगाजल लाकर मंडलायुक्त कार्यालय का शुद्धिकरण कराएं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को उन्नाव में संवाददाताओं से बातचीत में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...