back to top

अश्वेत की मौत पर अमेरिका के 20 शहरों में भड़की हिंसा

  • ह्यूस्टन में 200 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, डेट्रॉयट में एक की मौत

मिनेसोटा। अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। देश के लगभग 20 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में शुक्रवार की रात करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान डेट्रॉयट में 19 साल की युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पोर्टलैंड में प्रशासन ने दंगे की स्थिति घोषित कर दी है।

मिनेपोलिस में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और प्रदर्शन को शांत कराने के लिए 2500 अफसरों को तैनात किया गया है। ह्यूस्टन पुलिस विभाग के मुताबिक, प्रदर्शन में चार पुलिस अफसर जख्मी हुए हैं और आठ वाहनों को नुकसान हुआ है। कई पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मियों पर अस्पतालों में भी हमले किए गए। कई दुकानों को आग के हवालले कर दिया गया।

डेट्रायट में प्रदर्शन के दौरान अज्ञात व्यक्ति की गोली से 19 साल के एक युवक की जान चली गई। मिनेपोलिस में स्थिति खतरनाक बनी हुई है। शहर में प्रदर्शन जारी है। अटलांटा में सीएनएन सेंटर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार रात पुलिस पर कांच, पटाखे और ईंट से हमला किया। डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए न्याय की मांग की है।

वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस के बाहर भी शुक्रवार को करीब सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया है। वहीं, अश्वेत व्यक्ति की मौत में शामिल मिनेपोलिस के एक पुलिस अफसर पर थर्ड-डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर में दंगे भड़क गए हैं। एरिजोना में पुलिस द्वारा फेंके गए आंसू गैस के गोले से बचने का प्रयास करता प्रदर्शनकारी।

मिनेपोलिस में 26 मई को फ्लॉयड को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इससे पहले एक पुलिस अफसर ने फ्लॉयड को सड़क पर दबोचा था और अपने घुटने से उसकी गर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा था। फ्लॉयड के हाथों में हथकड़ी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें 40 साल का जॉर्ज लगातार पुलिस अफसर से घुटना हटाने की गुहार लगाता रहा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...