back to top

सतर्कता ही बचाव

पाठक बन्धुओं, आप जानते हैं कि चीन से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में महामारी के रूप में मानवता के सामने एक गंभीर चुनौती बन गया है। यह अब तक तीन लाख लोगों पर हमला करके 12 हजार से अधिक लोगों की जान ले चुका है। हर दिन हजारों लोगों को यह खतरनाक दुश्मन शिकार बना रहा है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि अभी तक वैज्ञानिक इसका कोई इलाज नहीं खोज सके हैं। इसलिए हमारी सतर्कता ही कोरोना से बचाव का एकमात्र निदान है। दोस्तों हमने मिलकर इतिहास की कठिन से कठिन लड़ाइयां जीती हैं। एकजुटता, साझा प्रयास और चिकित्सकों, वैज्ञानिकों द्वारा बताये गये उपायों को अक्षरश: अपनाकर प्लेग और पोलियो जैसे दुश्मनों को खत्म किया है।

कोरोना के रूप में आज हमारे सामने एक अदृश्य और क्रूर दुश्मन खड़ा है और मानवता को ललकार रहा है। हमने अभी तक कोरोना का दृढ़ता के साथ मुकाबला किया है और यही कारण है कि यह महामारी समाज में नहीं फैल सकी है। कोरोना से देश में जो संक्रमित हैं वे विदेश से आये हैं या विदेश से आने वाले लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। देश में कोरोना महामारी अभी दूसरे चरण में है। हम महामारी को तीसरे चरण में प्रवेश नहीं करने देते हैं तो काफी हद तक इससे बच जायेंगे।

कोरोना को रोकने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी और व्यक्तिगत स्वच्छता है। देश के प्रधानमंत्री ने सुरक्षा, सावधानी और जागरुकता विकसित करने के लिए रविवार, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का अह्वान किया है। देश को महामारी से बचाने और अदृश्य दुश्मन कोरोना को हराने के लिए हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का, डब्ल्यूएचओ, केन्द्र एवं राज्य सरकारों के सुझावों एवं उपायों का पालन करना है।

रविवार के साथ अन्य दिनों में भी गैर जरूरी यात्राएं नहीं करनी है, बाजारों में अनावश्यक भीड़ नहीं लगानी चाहिए, एक दूसरे से मिलते वक्त सुरक्षित दूरी बनाये रखनी है, खांसते या छींकते वक्त सुरक्षात्मक उपाय करनी चाहिए, बाहर से घर आने पर और खाना खाने से पहले दिन में कई बार साबुन या हैंडवॉश से अच्छी तरह हाथ धोना चाहिए, दैनिक जरूरत के सामानों का संग्रह करने से बचना चाहिए और आवश्यक सेवाओं को बनाये रखने में सहयोग करने के साथ इसमें लगे लोगों का उत्साहवर्धन करना चाहिए।

कोरोना से निपटने में एकजुटता और साझा प्रयास बहुत निर्णायक साबित हो सकते हैं। हमे हर हाल में कोरोना से मिलकर लड़ना और जीतना है। मानवता को बचाने की इस जंग में आपका प्रिय अखबार दैनिक वॉयस ऑफ लखनऊ अपने पाठकों के साथ मजबूती से खड़ा है।

पाठकों के हाथ में हम पूर्ण रूप से सुरक्षित अखबार पहुंचाने के साथ ही कोरोना से जुड़ी सारी खबरों, बचाव के उपाय और डब्ल्यूएचओ, केन्द्र एवं राज्य सरकारों व विशेषज्ञों के सामयिक मार्गदर्शन एवं अपील से आप सभी प्रबुद्ध पाठकों को अवगत कराते रहने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस तरह हम सबको मिलकर कोरोना के खिलाफ साझा लड़ाई लड़नी है और मानवता को बचाने की यह जंग हर हाल में जीतनी है।

प्रिय पाठक हमेशा सावधान रहें, सोशल डिस्टेसिंग बनायें, स्वच्छता रखें, भीड़ में कभी न जायें, अधिक से अधिक घर पर रहें, सुरक्षात्मक उपाय करें, सामान्य व्यवस्था बनाये रखें, घबरायें नहीं, बचाव के लिए आवश्यक सभी उपाय करें, डब्ल्यूएचओ, केन्द्र एवं राज्य सरकार और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं अपील का पूरी तरह से पालन करें। क ोरोना के खिलाफ यही हमारी सच्ची लड़ाई होगी।

RELATED ARTICLES

भड़ली नवमी आज, भक्त करेंगे मां पार्वती की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में साल भर कई शुभ मुहूर्त निकलते हैं, लेकिन कुछ तिथियां इतनी खास होती हैं कि उनमें पंचांग देखकर मुहूर्त निकालने...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...