back to top

रिटायर एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा, 13 किलो सोना-9 किलो चांदी समेत 35 करोड़ की संपत्ति बरामद

इस कार्रवाई पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने विजिलेंस टीम की सराहना करते हुए एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा किया है। दो दिन तक चली इस कार्रवाई में करीब 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और भारी मात्रा में नकदी व निवेश के दस्तावेज बरामद किए गए।

विजिलेंस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 7 और 8 जुलाई 2026 को न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त होने के बाद लखनऊ स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, सोने-चांदी के बिस्कुट, आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद हुआ।

तलाशी में लखनऊ, नोएडा और बाराबंकी समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित भूखंड, मकान और कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। इन अचल संपत्तियों का अनुमानित मूल्य करीब 13 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं सोना, चांदी और नकदी का मूल्य ही करीब 20 करोड़ रुपये आंका गया है।

इसके अलावा दो लग्जरी वाहन टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 के साथ बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस निवेश, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। विजिलेंस अब इन सभी संपत्तियों के स्रोत की जांच में जुटी है।

विजिलेंस के मुताबिक, अब तक की कार्रवाई में कुल बरामद संपत्ति का अनुमानित मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने विजिलेंस टीम की सराहना करते हुए एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...