back to top

चीन की दादागिरी से निपटने के लिए अमेरिका का साथ दे वियतनाम : हैरिस

हनोई। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दक्षिण-पूर्व एशिया की यात्रा के दौरान चीन के खिलाफ अपना तीखा रुख बरकरार रखते हुए, दक्षिण चीन सागर में चीन की दादागिरी से निपटने के लिए वियतनाम से अमेरिका का साथ देने को कहा। वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले उन्होंने कहा, हमें बीजिंग पर संयुक्त राष्ट्र के समुद्री कानून का पालन करने, उसकी दादागिरी तथा उसके बढ़ा-चढ़ाकर किए जाने वाले नौवहन संबंधी दावों को चुनौती देने के लिए दबाव बनाने और दबाव बढ़ाने के तरीके तलाशने की जरूरत है।

हैरिस ने मंगलवार को भी कहा था कि चीन, दक्षिण चीन सागर के बड़े क्षेत्र में जबरदस्ती अपना दबदबा कायम करने, धमकाने और दावे करने का काम कर रहा है। हैरिस ने बुधवार को वियतनाम में कहा कि दक्षिण चीन सागर में अपने सुरक्षा हितों की रक्षा में मदद करने के लिए अमेरिका देश को अतिरिक्त यूएस कोस्ट गार्ड कटर भेजने का समर्थन करता है। उन्होंने वियतनाम को एक रणनीतिक साझेदार से एक व्यापक साझेदार बनाने के फैसले का भी स्वागत किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के प्रभाव का मुकाबला करने के प्रयास में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने गठजोड़ को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया। गौरतलब है कि वियतनाम दक्षिण चीन सागर में चीन के क्षेत्रीय दावों का मुखर विरोधी रहा है और वह अमेरिका के एक प्रमुख भागीदार के रूप में उभरा है। बीजिंग के कदमों से दक्षिण चीन सागर की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताने के साथ ही हैरिस ने जलवायु परिवर्तन, व्यापार और कोरोना वायरस महामारी सहित कई क्षेत्रों में वियतनाम के लिए विभिन्न मदद की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका वियतनाम को फाइजर टीके की दस लाख अतिरिक्त खुराक भेजेगा। इस प्रकार वियतनाम को अमेरिका से कुल 60 लाख खुराक मिलेंगी।

वियतनाम को टीकों के वितरण, महामारी से निपटने और भविष्य में बीमारी के खतरों के लिए तैयार करने में मदद के लिए अमेरिका 2.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर भी देगा। वहीं रक्षा विभाग पूरे देश में टीकों के भंडारण के लिए 77 फ्रीजर भी भेज रहा है। इसके साथ ही अमेरिका स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने, इलेक्टक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा वियतनाम युद्ध के दौरान छोड़े गए हथियारों को हटाने के लिए भी लाखों डॉलर की सहायता देगा। हैरिस ने अपनी द्विपक्षीय बैठकों के बाद मूसलाधार बारिश में उस स्मारक पर फूल चढ़ाए जहां 1967 में उत्तरी वियतनाम द्वारा जॉन मैक्केन के विमान को मार गिराया गया था। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले आज ही के दिन मैक्केन का निधन हुआ था।

हैरिस की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने आरोप लगाया कि अमेरिका छोटे देशों के अधिकारों के लिए खड़े होने के बदले सिर्फ अपने हितों की रक्षा पर जोर देता है। वांग ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा, चीन, दक्षिण चीन सागर में अमेरिका के कानून प्रवर्तन बलों की तैनाती, क्षेत्रीय मामलों में दखल और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को बाधित करने के प्रयास को दृढ़ता से खारिज करता है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...