back to top

बलिया में युवती की पिटाई का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें वे यहां मनियर इलाके के मानिकपुर गांव में एक युवती को बेरहमी से पीटती दिख रही हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मनियर के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजीव सिंह ने कहा कि जांच के बाद पता चला कि वीडियो मानिकपुर गांव का है। उन्होंने कहा कि पीडता की शिकायत पर तीन महिलाओं रिया, टुनटुन और पन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि युवती गांव के ही रहने वाले एक विवाहित युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी, इस पर युवक की पत्नी एवं अन्य परिजनों ने युवती को कई बार मना किया , लेकिन बातचीत रुकी नहीं।उन्होंने बताया कि इसी को लेकर युवती को गत 25 अगस्त को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के घर पर बुलाया गया तथा उसकी पिटाई की गई और उसका मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि युवती ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की गई है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...