back to top

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना स्थापना दिवस पर मंगलवार को लोगों को शुभकामनाएं दी। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने बधाई संदेश में कहा कि तेलंगाना लंबे समय से विविध भाषाओं और संस्कृतियों का मिलन स्थल रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, भारत की समग्र संस्कृति और बहुलवाद का प्रतिनिधित्व करते हुए, राज्य अलग-अलग क्षेत्रों में देश के विकास में काफी योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना को बधाई देते हुए कहा, राज्य भारत के विकास में बहुमूल्य योगदान दे रहा है। मैं तेलंगाना के लोगों की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत आंध्र प्रदेश का विभाजन कर 2014 में तेलंगाना की स्थापना की गई थी।

मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और साहस ने उनकी जमीन को संस्कृति का पर्याय बनाया है। मोदी ने ट्वीट किया, भारत के विकास में राज्य की भूमिका का काफी महत्व है। राज्य के नागरिकों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...