back to top

टीका लगवा चुके लोग कोविड से कहीं अधिक सुरक्षित, किंतु दूसरों को कर सकते हैं संक्रमित : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। कोविड-19 के टीके इस रोग के गंभीर होने के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं, किंतु संक्रमण फैलने की संभावना तब भी बनी रहती है और टीका लगवा चुके लोग दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। साथ ही, उन्होंने टीका लगवाने के बाद कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने में लापरवाही बरतने वालों को आगाह भी किया है।

विशेषज्ञों ने कहा कि टीका लगवा चुके लोगों से संक्रमण होने की संभावना तब तक खतरे का एक कारण हो सकता है, जब तक कि वैश्विक स्तर पर लगभग पूरी तरह से टीकाकरण करने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं और यह सोमवर को 1,68,912 नए मामलों के साथ 1,35,27,717 पर पहुंच गए। इस तरह, अमेरिका के बाद कोविड-19 के सर्वाधिक मामलों के दृष्टिकोण से भारत दूसरे स्थान पर है।

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रतिरक्षा संस्थान के प्रतिरक्षा विज्ञानी सत्यजीत रथ ने कहा, महामारी से निपटने की विभिन्न रणनीतियों में टीकाकरण महज एक रणनीति भर है। हालांकि, यह कोई जादू की छड़ी नहीं है। पुणे के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की प्रतिरक्षा विज्ञानी विनीता बल ने कहा, वायरस के संचरण या प्रसार के खिलाफ संरक्षण उपलब्ध कराने वाला अभी कोई टीका नहीं है। आंकड़ों के लिहाज से टीकाकरण के बाद संक्रमण की संभावन कम हो जाती है।

विशेषज्ञों ने संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने पर जोर दिया है। आबादी के एक बड़े हिस्से का टीकाकरण होने तक इसे जारी रखना होगा। वैज्ञानिकों ने सार्वभौम टीकाकरण की भी हिमायत की। रथ ने कहा, टीकाकरण एक व्यक्तिगत संरक्षण रहेगा और जब तक हम वैश्विक टीकाकरण कवरेज के लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते हैं, तब तक सामुदायिक स्तर पर सुरक्षा नहीं होगी। बल ने इस बात से सहमति जताई कि टीका लगवा चुके लोगों में इस रोग के गंभीर रूप धारण करने की संभावना टीका नहीं लगवाए लोगों की तुलना में कम है।

उन्होंने कहा, वायरस के स्वरूप में बदलाव होने की सूरत में भी यह सही साबित होगा। इसलिए टीकाकरण आबादी के स्तर पर एक बेहतर स्थिति है। रथ ने इस बात का जिक्र किया कि यदि कोई व्यक्ति टीका लगवा लेता है तो इसका मतलब है कि उसमें लंबे समय के लिए एक मजबूत एंटीबॉडी विकसित हो जाएगी, इसके बाद संक्रमण होने पर भी वह हल्का ही रहेगा। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर टीका प्रतिरोधी वायरस का नया स्वरूप कुछ मामलों में गंभीर रोग का कारण बन सकता है। रथ ने कहा, इस तरह, हां, टीका लगवा चुके लोग भी दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं…।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...