back to top

सबको टीका, मुफ्त टीका मुहिम के कारण देश ने 24 दिन में 30 से 40 करोड़ का आंकड़ा छुआ: मंडाविया

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि 10 करोड़ लोगों को कोविड-19 के टीके की खुराक देने में 85 दिन का समय लगा, जबकि सबको टीका, मुफ्त टीका अभियान के कारण 30 करोड़ से 40 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को केवल 24 दिन लगे। सार्वभौमिक टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हो गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकों की उपलब्धता बढ़ाई गई और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की समय से पहले आपूर्ति की गई, ताकि वे बेहतर तरीके से योजना तैयार कर सकें और आपूर्ति श्रृंखला को सरल बना सकें। इसकी मदद से टीकाकरण मुहिम तेज हुई।

 

नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में बन रहे 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क दे रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में 40.64 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है। मंडाविया ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा और तेज टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। शुरुआती दिनों में 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने में 85 दिन लगे थे। वहीं सबको टीका, मुफ्त टीका अभियान के कारण, 30 करोड़ से 40 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को केवल 24 दिन लगे।

 

सोमवार सुबह सात बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि 50,69,232 सत्रों में टीके की 40,64,81,493 खुराक लगाई जा चुकी हैं। इनमें से पिछले 24 घंटे में 13,63,123 खुराक लगाई गई। संक्रमित हुए लोगों में से 3,03,08,456 लोग ठीक हो गए हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 38,660 मरीज ठीक हुए। देश में लोगों के संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होने की दर 97.32 प्रतिशत है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला ‘राम’ का जादू

200 बार पर्दे पर उतरी मयार्दा पुरुषोत्तम की गाथालखनऊ। भारतीय संस्कृति में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जो...

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया लॉन्च करेंगे दो नए डायरेक्टर्स

फिल्ममेकर्स को ग्लोबल मंच पर पेश कर रहे हैंलखनऊ। इंडियन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक सुधांशु सारिया पिछले दो दशकों से अपने काम के जरिए...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिला गंगारत्न पांडेय साहित्य शिरोमणि सम्मान

जगरानी पांडेय स्मृति सम्मान से मंजुला दीक्षित सम्मानित लखनऊ। पं. गंगारत्न पाण्डेय जी 109वीं जयंती सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन हिंदी संस्थान, उ.प्र. के निराला...

मोहिनी एकादशी पर लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। वैशाख शुक्ल एकादशी को 'मोहिनी एकादशी' कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...