back to top

टीकाकरण : पहले दिन कोविड-19 के सर्वाधिक टीके उत्तर प्रदेश में लगाए गए

नई दिल्ली। देशभर में टीकाकरण मुहिम के पहले दिन 1.91 लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिनमें से सर्वाधिक 21,291 लोगों ने उत्तर प्रदेश में टीका लगवाया। भारत में 1.91 लाख लोगों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक शनिवार को दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 2,08,826 लोग उपचाराधीन हैं। इनमें से सर्वाधिक लोग केरल में है।

केरल में 68,633, महाराष्ट्र में 53,163, उत्तर प्रदेश में 9,162, कर्नाटक में 8,713, पश्चिम बंगाल में 7,151 और तमिलनाडु में 6,128 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। देश में संक्रमण के एक करोड़ से अधिक मामले सामने आने और 1.5 लाख से अधिक लोगों की मौत के बाद भारत ने कोविड-19 के खात्मे के लिए शुरुआती कदम बढ़ाते हुए देशभर में चिकित्सकीय केंद्रों पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके लगाने आरंभ कर दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और लोगों को कहा कि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के मेड इन इंडिया टीकों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होने के बाद ही इसके उपयोग की अनुमति दी गई है। उन्होंने लोगों से दुष्प्रचार और अफवाहों से बचने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 21,291 लोगों को टीका लगाया गया।

इसके बाद आंध्र प्रदेश में 18,412, महाराष्ट्र में 18,328, बिहार में 18,169, ओडिशा में 13,746, कर्नाटक में 13,594, गुजरात में 10,787, राजस्थान में 9,279, पश्चिम बंगाल में 9,730, मध्य प्रदेश में 9,219 और केरल में 8,062 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा, टीकाकरण के पहले दिन छत्तीसगढ़ में 5,592, हरियाणा में 5,589, दिल्ली में 4,319, तेलंगाना में 3,653, असम में 3,528, झारखंड में 3,096, उत्तराखंड में 2,276, जम्मू-कश्मीर में 2,044, हिमाचल प्रदेश में 1,517 और पंजाब में 1,319 लोगों को टीका लगाया गया।

टीकाकरण के पहले दिन मणिपुर में 585, नगालैंड में 561, मेघालय में 509, गोवा में 426, त्रिपुरा में 355, मिजोरम में 314, पुडुचेरी में 274, चंडीगढ़ में 265, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 225, सिक्किम में 120, दादरा एवं नगर हवेली में 80, लद्दाख में 79, दमन और दीव में 43 तथा लक्षद्वीप में 21 लोगों ने टीका लगवाया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पहले दिन टीकाकरण के 3,352 सत्र आयोजित किए गए और 1,91,181 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। जिन 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों के टीके लगाए गए, उनमें असम (65 सत्र), बिहार (301 सत्र), दिल्ली (81 सत्र), हरियाणा (77 सत्र), कर्नाटक (242 सत्र), महाराष्ट्र (285 सत्र), ओडिशा (161 सत्र), राजस्थान (167 सत्र) तमिलनाडु (160 सत्र), तेलंगाना (14 सत्र) और उत्तर प्रदेश (317 सत्र) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...