back to top

कांवडियों के लिए 24 जुलाई से उत्तराखंड की सीमाएं रहेंगी सील

देहरादून। कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका के चलते कांवड यात्रा स्थगित कर दी गई है और इसके मद्देनजर 24 जुलाई से उत्तराखंड की सीमाएं कांवडियों के लिए सील कर दी जाएंगी। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कांवडियों को राज्य की सीमा में प्रवेश करने से रोकने के लिए अन्य राज्यों से लगने वाली प्रदेश की सीमाएं 24 जुलाई से सील कर दी जाएंगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इस दौरान अन्य लोगों के लिए आने जाने पर कोई रोक नहीं होगी।

 

श्रावण माह में शिवभक्त कांवडिए गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार आना शुरू कर देते हैं, लेकिन कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के चलते प्रदेश सरकार ने कांवड यात्रा स्थगित कर दी है जिसके मद्देनजर कांवडियों को प्रदेश की सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा। इस साल 25 जुलाई से श्रावण का महीना शुरू हो रहा है। पुलिस महानिदेशक ने सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को इस आदेश को पूरी तरह से लागू करने के निर्देश दिए और कहा कि अगर कोई कांवडिया हरिद्वार में प्रवेश करता है तो उसे 14 दिन के लिए पृथकवास में रखा जाए और उसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए जाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों के साथ एसओपी (मानक परिचालन प्रक्रिया) तैयार करने के भी निर्देश दिए।

 

कुमार ने कहा कि यदि कोई कांवडिया सडक पर दिखाई दे तो उसे बस या अन्य माध्यम से वापस भिजवाया जाए तथा हरिद्वार, देहरादून, टिहरी एंव पौड़ी जिलों में कांवड प्रवर्तन दल का गठन किया जाए जो प्रतिबंधित कांवड मेले के दौरान गश्त करते हुए कानून- व्यवस्था को बनाए रखें। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि रेलगाडियों से आने वाले कावडियां को रोकने हेतु हरिद्वार से पहले पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों पर उन्हें रोककर उतारा जाएगा और उन्हें वहीं से शटल बसों के माध्यम से वापस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में सीमावर्ती थानों के साथ संबंधित पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाए जिसमें अन्य राज्यों की सीमा से लगे जिलों के परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाए और बैठक में संयुक्त रूप से टैंकरों के माध्यम से गंगाजल भेजे जाने पर विचार किया जाए।

 

कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को कांवड यात्रा स्थगित करने की घोषणा की थी। कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के दौरान हरिद्वार कुंभ को लेकर प्रदेश सरकार को खासी किरकिरी झेलनी पड़ी थी और माना जा रहा है कि अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने कांवड यात्रा को स्थगित करना ही उचित समझा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...