back to top

उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे लोगों के परिजनों से उनका ब्यौरा मांगा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे लोगों के परिजनों से उनसे संबंधित विस्तृत विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है ताकि उनकी स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हवाले से बृहस्पतिवार को यहां स्थानीय समाचार पत्रों में छपी एक अपील में कहा गया है, उत्तराखण्ड के जो लोग अफÞगानिस्तान में हैं और स्वदेश वापस आना चाहते हैं, उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट व अन्य विवरण के साथ अपने जिले के जिलाधिकारी या एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) को शीघ्र सूचित करें।

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी सूचित किया जा सकता है। धामी ने लोगों को आश्वस्त किया है राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से अफÞगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी का प्रयास कर रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय से भी बात कर हरसंभव कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, हम केंद्र के साथ लगातार संपर्क में हैं। वह अफगानिस्तान में फंसे हर भारतीय की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठा रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...