back to top

उत्तर प्रदेश: दूसरे चरण में दिखा मतदाताओं का जोश, एक बजे तक 39 प्रतिशत मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान पूरे उत्साहपूर्वक जारी है। अपराह्न एक बजे तक शांतिपूर्ण माहौल के बीच करीब 39 प्रतिशत वोट पड़े।

राज्य के मुख्य निर्वाचन

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि दूसरे चरण में राज्य की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा तथा फतेहपुर के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था, जो शाम छह बजे तक चलेगा। अपराह्न एक बजे तक इन सभी सीटों पर औसतन 38.94 प्रतिशत मतदान हो चुका था। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक नगीना में 38.71 प्रतिशत, अमरोहा में 43.26 प्रतिशत, बुलंदशहर में 39.70 प्रतिशत, अलीगढ़ में 37.60 प्रतिशत, हाथरस में 41.18 प्रतिशत, मथुरा में 36.90 प्रतिशत, आगरा में 38.24 प्रतिशत और फतेहपुर सीकरी में 35.96 प्रतिशत वोट पड़े। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

मतदाताओं में खासा जोश नजर आ रहा

मतदाताओं में खासा जोश नजर आ रहा है। इस बीच, कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी के कारण मतदान बाधित होने की खबरें भी मिली हैं। बुलंदशहर में कई स्थानों पर जबकि अलीगढ़ और नगीना में भी कुछ जगहों पर ऐसी शिकायतें सामने आईं। हालांकि चुनाव आयोग ने इनकी पुष्टि नहीं की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में खराबी आने पर चिंता जाहिर करते हुए निर्वाचन आयोग से फौरी कार्वाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह आयोग की जिम्मेदारी है।

ईवीएम खराब होने की कोई सूचना मिलती है तो

अगर ईवीएम खराब होने की कोई सूचना मिलती है तो वह ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट में मशीन बदले ताकि समय पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो सके। अखिलेश ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा लोग तकनीक पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। इस बारे में आयोग और सरकार को भरेासा दिलाना चाहिए। सपा, बसपा समेत कई दल उच्चतम न्यायालय तक अपना पक्ष रख चुके हैं। सच्चाई यह है कि दुनिया में पहले जहां भी ईवीएम से मतदान होता था, वहां अब मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाता है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...