back to top

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू, योगी खुद करेंगे निगरानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरूआत की। इस हेल्पलाइन पर 24 घंटे लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और मुख्यमंत्री खुद इसकी निगरानी करेंगे।

प्रदेश के किसी भी स्थान से शिकायतकर्ता इस हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकता है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1146661770389385216

यह हेल्पलाइन शिकायतकर्ता की परेशानी का जब तक निराकरण नहीं करती, तब तक इसका फॉलोअप किया जाएगा। शिकायत तभी बन्द होगी जब शिकायतकर्ता खुद कहेगा कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है।

झूठी शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्वाई होगी। मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही तय करेगी। लोकतंत्र में जनता से संवाद जरूरी है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन इसका बड़ा साधन बनेगी।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर पता चलता है कि लाभार्थी को सुविधा तो मिली लेकिन वह इस बात से अन्जान होता है कि यह सुविधा उसे सरकार द्वारा मिली है।

उन्होंने संवादहीनता को इसका कारण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर में एक दिन में 80 हजार इनबाउण्ड कॉल्स तथा 55 हजार आउटबाउण्ड कॉल्स की क्षमता है।

इस हेल्पलाइन के माध्यम से किसी भी विभाग से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के 3-4 दिन के भीतर शिकायतकर्ता से पूछा जाएगा कि उसकी शिकायत का निस्तारण हुआ या नहीं।

शिकायत का समाधान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्वाई की जाएगी। योगी ने कहा कि अब तक प्रदेश के दूरदराज के इलाकों से लोगों को रुपए खर्च कर अपनी समस्या के हल के लिए लखनऊ आना पड़ता था।

हेल्पलाइन शुरू होने से शिकायतकर्ता घर बैठकर अपनी समस्या शासन तक पहुंचा पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस हेल्प लाइन के शुरू होने से 500 युवाओं को रोजगार मिला। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के समय पर समाधान का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि हर महीने के अंत में वह स्वयं हेल्पलाइन में आई शिकायतों में से 100 मामलों का चुनाव कर शिकायतकर्ता से खुद फीडबैक लेंगे। अगर शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी और उनके खिलाफ कार्वाई की जाएगी। इसे अधिकारियों के एसीआर से जोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...