back to top

रऊफ को हिरासत में लेगी उत्तर प्रदेश पुलिस

लखनऊ। केरल के त्रिवेंद्रम हवाईअड्डे से शनिवार को पकड़े गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेता रऊफ शरीफ को उत्तर प्रदेश पुलिस हिरासत में लेगी और उससे हाथरस मामले में पूछताछ करेगी। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को भाषा को बताया कि रऊफ हाथरस कांड में वांछित है और उसे लाने के लिए टीम भेजी जाएगी।

कुमार ने बताया कि ईडी की कार्वाई पूरी होने के बाद पुलिस टीम जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाथरस में सितंबर माह में दलित समुदाय की एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के बाद राज्य का माहौल गर्मा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तब कहा था कि वहां माहौल खराब करने की बड़ी साजिश की गई है। पुलिस ने इस मामले में मथुरा के मांट थाने में एक मुकदमा दर्ज किया था जिसमें रऊफ भी आरोपी है।

पुलिस के अनुसार, हिंसा भड़काने की साजिश में रऊफ की कथित भूमिका सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने रऊफ शरीफ के खिलाफ पिछले 18 नवंबर को लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। रऊफ पीएफआई की छात्र शाखा कैंपस फ्रंट आफ इंडिया का महासचिव बताया जाता है जिसके चार साथियों को करीब दो माह पूर्व मथुरा के मांट क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मांट थाने में उन युवकों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था जिसमें रऊफ भी वांछित था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रऊफ को त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे से उस समय हिरासत में लिया था, जब वह विदेश भागने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार, रऊफ के ही कहने पर पीएफआई के पकड़े गए सदस्य हाथरस जा रहे थे। इन युवकों से पूछताछ में भी पुलिस को रऊफ के बारे में खास जानकारी मिली थी। पुलिस के अनुसार, रऊफ को देश विदेश से करोड़ों रूपए की मदद मिली है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...