back to top

उत्तर प्रदेश: गंदगी के खिलाफ मधवापुर के लोग दबाएंगे नोटा का बटन

प्रयागराज। कुम्भ 2019 स्वच्छता को लेकर देश-विदेश में सुर्खियों में रहा, लेकिन मेला क्षेत्र से सटे मधवापुर और पुराना बैरहना मोहल्ले की सीवर लाइनें पिछले छह महीने से खराब होने के बावजूद प्रशासन ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया।

नोटा का बटन दबाने की ठानी

इन मोहल्ले के लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए आगामी चुनाव में नोटा का बटन दबाने की ठानी है। क्षेत्र के पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता (छेदी) ने बताया, भले ही प्रधानमंत्री स्वच्छता की बात करते हैं और घर-घर शौचालय बनवाने पर जोर देते हैं, लेकिन जिन घरों में पहले से शौचालय है, वहीं गंदगी दूर नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, यह हाल तब है जब पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा से हैं। हमने कई बार महापौर और नगर आयुक्त से इस जन समस्या की शिकायत की, लेकिन वे इसका ठीकरा गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई पर फोड़ देते हैं। लोगों ने आजिज आकर आगामी चुनाव में नोटा का बटन दबाने की ठानी है।

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक पी.के. अग्रवाल ने मधवापुर और पुराना बैरहना क्षेत्र में सीवर लाइन की समस्या के बारे में पूछे जाने पर बताया, हमने नमामि गंगा के तहत इस बारे में दिल्ली पत्र भेजा है। धन आबंटित होते ही इस पर काम शुरू होगा। पुराना बैरहना निवासी मंगला जायसवाल ने बताया, पिछले कई महीने से गलियों में सीवर लाइन का पानी इकट्ठा हो रहा है जिससे मच्छर पैदा हो रहे हैं। अगर ज्यादा दिनों तक यह समस्या बनी रही तो हम खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा, यह समस्या तब है जब शहर से तीन-तीन मंत्री (उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी) हैं और खुद महापौर भाजपा से हैं।

स्वच्छता अभियान इनके लिए केवल नारा भर है

मोदी का स्वच्छता अभियान इनके लिए केवल नारा भर है। उल्लेखनीय है कि कुम्भ मेले में दो मार्च को एक साथ 10,000 से अधिक सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रयागराज का नाम दर्ज कराया था। जहां पूरे मेला क्षेत्र में 1,20,000 से अधिक शौचालय स्थापित किए गए थे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मियों के पांव पखारकर उन्हें सम्मानित किया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुम्भ मेले की तैयारी के दौरान जेसीबी से खुदाई के कारण सीवर में मलबा गिर गया जिससे वह चोक हो गया।

इसके लिए मेला प्रशासन जिम्मेदार है

इसके लिए मेला प्रशासन जिम्मेदार है। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद से इस बारे में पूछे जाने पर कहा, गंगा प्रदूषण नियंत्रण की परियोजनाओं के लिए कुम्भ के फंड से धन खर्च नहीं किया गया था, इसलिए अधिशेष कोष होने के बावजूद हम इसके लिए धन आबंटित नहीं कर सकते। नगर आयुक्त और मंडलायुक्त से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जहां नगर आयुक्त का सीयूजी नंबर बंद पाया गया, वहीं मंडलायुक्त का नंबर नहीं उठा।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...