back to top

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया होम डिलीवरी सप्लाई मित्र पोर्टल

लखनऊ। कोविड19 से उत्पन्न हालात में सबको भोजन कराने की प्राथमिकता के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को होम डिलीवरी सप्लाई मित्र पोर्टल शुरू किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, कोविड19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों में सभी को भोजन उपलब्ध कराना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा, इसी क्रम में राज्य कर विभाग द्वारा होम डिलीवरी सप्लाई मित्र पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में किराना, राशन आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की होम डिलीवरी में संलग्न व्यापारियों और डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों के नाम, मोबाइल नंबर, जनपद एवं स्थानीय क्षेत्र से संबंधित सूचना उपलब्ध है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस पोर्टल पर विभिन्न जनपदों में पका भोजन उपलब्ध कराने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सरकार द्वारा संचालित कम्युनिटी किचेन से संबंधित सूचना उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर 9415 ऐसे व्यापारियों की सूचना उपलब्ध है, जो होम डिलीवरी कर रहे हैं, साथ ही 1218 भोजन वितरण केन्द्रों की सूचना भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है।

प्रवक्ता के अनुसार भोजन वितरण तथा होम डिलीवरी हेतु इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं एवं व्यापारियों को स्वयं पोर्टल पर रजिस्टर करने की सुविधा भी दी गई है। पोर्टल को मोबाइल फोन के माध्यम से आसाानी से संचालित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी सप्लाई मित्र तथा अन्नपूर्णा नाम से दो फेसबुक पेज भी तैयार किए गए हैं। आलोक सिन्हा, कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने आज पोर्टल एवं फेसबुक पेज का शुभारंभ किया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...