back to top

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विधायकों को टैबलेट खरीदने का दिया निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कागज रहित बजट सत्र के लिए विधानसभा एवं विधानपरिषद के सदस्यों को टैबलेट खरीदने के लिए कहा है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया, राज्य के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को आईपैड मिलेंगे। प्रत्येक आईपैड की कीमत लगभग 50,000 रूपए होगी, विधायक आईपैड खरीद सकते हैं, उन्हें इसका भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के मंत्रियों ने इस संबंध में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया है और विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों को बजट सत्र से पहले इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो फरवरी को, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि राज्य मंत्रिमंडल अगली बार एक आनलाइन बैठक आयोजित करेगा जिसके लिए मंत्रियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

योगी ने कहा था, ‘आधुनिक तकनीक विभिन्न कार्यों को जल्दी और पारदर्शी तरीके से करने में बेहद मददगार है।’ मुख्यमंत्री ने कहा था कि विधान मंडल सत्र से पहले सभी सदस्यों (विधायकों) को भी टैबलेट उपलब्ध कराए जाएं और टैबलेट के प्रभावी प्रयोग के लिए विधायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाए। योगी ने कहा था, आधुनिक तकनीक विभिन्न कार्यों के शीघ्र एवं पारदर्शी संपादन में अत्यंत सहायक है और राज्य सरकार ई-ऑफिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

योगी ने कहा था कि मंत्री परिषद की आगामी बैठक को ई-कैबिनेट माध्यम से सम्पन्न कराने के लिए मंत्रियों को गहन प्रशिक्षण मुहैया कराया जाए। ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू हो जाने से मंत्री परिषद की कार्यवाही कागज रहित हो जाएगी और इससे ई-गवर्नेन्स और ई-ऑफिस की व्यवस्था और प्रभावी हो सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार ने ई-कैबिनेट व्यवस्था के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतिकरण दिया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...