back to top

उप्र का निर्यात 28 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों के कारण राज्य का निर्यात 28 फीसद की दर से बढ़ा है जबकि देश का निर्यात सात से आठ प्रतिशत की दर से बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय रंगारंग समारोह के अवसर पर ये बातें कहीं।

इसके पहले मुख्यमंत्री और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे पवित्र नदी गंगा अपना सबसे लंबा सफर उप्र में ही तय करती है। गंगा और यमुना का पवित्र संगम तीरथराज प्रयागराज यहीं है। दुनिया का प्राचीनतम शहर और तीनों लोकों में प्यारी काशी भी यहीं है।

उन्होंने कहा, पूरी दुनिया को राम राज्य के रूप में आदर्श राज्य की संकल्पना देने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और न दैन्यं न पलायनम् का संदेश देने वाले भगवान कृष्ण की भी यही धरती है। भगवान बुद्घ ने यहीं से पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। सर्वाधिक जैन तीर्थंकर भी उप्र ने ही दिए। देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री भी उत्तर प्रदेश ने ही दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पहले स्थापना दिवस पर हमने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना शुरू की थी। यह योजना प्रदेश के निर्यात को तेजी से आगे बढ़ाने में कारगर साबित हुई है। जहां देश का निर्यात सात से आठ प्रतिशत की दर से बढ़ा है, वहीं उत्तर प्रदेश का निर्यात 28 फीसद की दर से बढ़ा है। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार योगी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...