back to top

धान किसानों को अधिक समर्थन देने के लिए शांति उपबंध का किया उपयोग

नई दिल्ली। भारत ने अपनी गरीब आबादी की घरेलू खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए विपणन वर्ष 2018-19 के लिए धान की खेती करने वाले किसानों को अधिक समर्थन देने को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के शांति उपबंध (पीस क्लॉज) का उपयोग किया है। शांति उपबंध के तहत डब्ल्यूटीओ सदस्य देश विकासशील देशों द्वारा निर्धारित सब्सिडी सीमा से अधिक देने पर जिनेवा स्थित संगठन के विवाद निपटान मंच पर चुनौती नहीं दे सकते हैं।

निर्धारित सीमा से अधिक सब्सिडी को कारोबार बिगाडऩे वाले के रूप में देखा जाता है। भारत जैसे विकासशील देशों के लिए यह सीमा खाद्य उत्पादन मूल्य का 10 प्रतिशत तय है। भारत ने एक अधिसूचना में डब्ल्यूटीओ को सूचित किया है कि चावल उत्पादन का मूल्य 2018-19 में 43.67 अरब डॉलर था और उसने उसके लिए 5 अरब डॉलर मूल्य की सब्सिडी दी है जो निर्धारित सीमा 10 प्रतिशत से अधिक है। इसमें कहा गया है, भारत ने कृषि पर समझौता के प्रावधान के तहत अपने परंपरागत खाद्य पदार्थ चावल के मामले में प्रतिबद्धता को तोड़ा है।

इसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मकसद से सार्वजनिक भंडारण व्यवस्था बनाए रखना है…। यह व्यवस्था खाद्य सुरक्षा उद्देश्य के लिए सार्वजनिक भंडारण पर बाली में मंत्री स्तरीय बैठक के निर्णय के अनुरूप है। अधिसूचना में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा उद्देश्य से सार्वजनिक भंडारण कार्यक्रम के बारे में निरंतर डब्ल्यूटीओ को सूचना दी जाती रही है। इसमें चावल और अन्य जिंस शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि देश के गरीब आबादी की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए भंडारण तैयार किया जाता है। यह कोई वाणिज्यिक व्यापार या अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा के लिए नहीं है।

अधिसूचना में कहा गया है कि इन कारणों से चावल के मामले में (सब्सिडी) सीमा का उल्लंघन किया गया है। इसकी मंजूरी शांति उपबंध देता है जिसके बारे में इंडोनेशिया के बाली में मंत्री स्तरीय बैठक में निर्णय किया गया था। उल्लेखनीय है कि भारत कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर रबीाखरीफ फसल की कटाई से पहले अनाज की खरीद को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा करता है। इसमें कच्चे माल की लागत के अलावा किसानों के उनकी उपज के लाभ को ध्यान में रखा जाता है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...