back to top

सीएएमपीए कोष का इस्तेमाल वनरोपण के लिए करें, वेतन के लिए नहीं : जावड़ेकर

नई दिल्ली। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को राज्यों से अनुरोध किया कि वे सीएएमपीए कोष का इस्तेमाल खास तौर पर वनरोपण के लिए करें न कि वेतन के भुगतान के लिए।

राज्यों के वन मंत्रियों के साथ एक डिजिटल बैठक में जावड़ेकर ने कहा कि क्षतिपूरक वनीकरण प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (सीएएमपीए) कोष का 80 प्रतिशत सिर्फ वनरोपण और पौधरोपण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा जबकि शेष का इस्तेमाल क्षमता निर्माण के लिए किया जाएगा।

बैठक का विवरण साझा करते हुए जावड़ेकर ने कहा, राज्यों के वन मंत्रियों की बैठक में एक बार फिर जोर दिया कि राज्यों को सीएएमपीए कोष का इस्तेमाल विशिष्ट रूप से वनरोपण और पौधरोपण के लिए करना चाहिए। सीएएमपीए कोष का इस्तेमाल वेतन के भुगतान, यात्रा भत्तों, चिकित्सा खर्चों आदि के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, सीएएमपीए कोष की 80 प्रतिशत रकम का इस्तेमाल वनरोपण और पौधरोपण के लिए किया जाना चाहिए। शेष 20 प्रतिशत का इस्तेमाल क्षमता निर्माण आदि के लिए हो। राज्यों के साथ बैठक में पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार बनों की गुणवत्ता और वृक्ष आच्छादन बढ़ाने पर ध्यान दे रही है जिससे कार्बन स्टॉक (वातावरण से कार्बन को समेटने की क्षमता) को बढ़ाया जा सके।

इसके लिए नीतियों और कार्यक्रमों में व्यापक बदलाव करने होंगे। जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रालय ने कई पहल की हैं जिनमें बड़े पैमाने पर पौधरोपण, नगर वन योजना के तहत शहरी क्षेत्र में वनावरण बढ़ाना आदि शामिल है। जावड़ेकर ने कहा, मंत्रालय जल्द ही स्कूल नर्सरी योजना को लागू करने की घोषणा करने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...