back to top

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा के वर्ष रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों पदों पर लंबे समय तक सफल नेतृत्व प्रदान कर जनसेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। जो भारत कभी विकासशील देशों की श्रेणी में पीछे माना जाता था, वह आज आर्थिक दृष्टि से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह देश के बढ़ते सामर्थ्य और वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है।

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देशहित में अनेक ऐसे साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की जाती थी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 का हटाया जाना, आतंकवाद के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों ने भारत की सुरक्षा नीति को नई मजबूती प्रदान की है। इन निर्णयों ने यह संदेश दिया कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक चेतना का पुनर्जागरण हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम का पुनर्विकास, सोमनाथ सहित अनेक प्रमुख तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण देश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने वाला कार्य है। इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्राप्त हुई है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का सफल क्रियान्वयन और नोटबंदी जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों ने देश की अर्थव्यवस्था को संगठित एवं पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही फर्जी मुद्रा और आतंकवाद के वित्तीय स्रोतों पर भी प्रभावी अंकुश लगा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के आधारभूत ढांचे के विकास में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। नए एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, फ्लाईओवर, हवाई अड्डे और रेलवे अवसंरचना के विस्तार ने भारत को आधुनिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है। ग्रामीण क्षेत्रों को हाईवे और एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ने के कारण आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है और विकास का लाभ गांवों तक पहुंचा है।

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से भारत ने तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवाचार और सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की दृष्टि से भी मोदी सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान सम्मान निधि, जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन और हर घर बिजली जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया है।

इन योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, श्रमिक और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार केवल योजनाएं संचालित नहीं कर रही, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह नागरिकों के साथ खड़ी दिखाई देती है। आयुष्मान भारत योजना गंभीर बीमारियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है, जबकि आवास योजना ने लाखों परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

मंत्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत का व्यापक कायाकल्प हुआ है। आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है और देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...