back to top

कैपिटल हिंसा मामले में अमेरिकी सीनेट ने सुनाया फैसला, डोनाल्ड ट्रंप बरी

वाशिंगटन। अमेरिका की सीनेट देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित करने के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाई और इसी के साथ उन्हें शनिवार को बरी कर दिया गया। रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े ट्रंप पर छह जनवरी को अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) में हिंसा भड़काने के आरोप थे जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग के पक्ष में 57 मत और इसके विरोध में 43 मत पड़े। ट्रंप को दोषी साबित करने के लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत के लिए 10 और मतों की आवश्यकता थी। रिपब्लिकन पार्टी के सात सदस्यों ने भी ट्रंप के खिलाफ मतदान किया। ट्रंप (74) पर आरोप था कि अमेरिकी कैपिटल में छह जनवरी को उनके समर्थकों ने जो हिंसा की थी, वह उन्होंने भड़काई थी। उक्त हिंसा में एक पुलिस अधिकारी सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

ट्रंप अमेरिकी इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं जिनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा द्वारा दो बार महाभियोग की कार्वाई शुरू की गई है। वह पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने पद छोडऩे के बाद महाभियोग की कार्वाई का सामना किया। उन्हें पहली बार सीनेट ने पांच फरवरी 2020 को इन आरोपों से बरी किया था कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया। डेमाक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिसम्बर 2019 में नवम्बर के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन की छवि धूमिल करने के लिए यूक्रेन पर दबाव डाला था।

सात रिपब्लिकन सीनेटरों – बिल कैसिडी, रिचर्ड बर, मिट रोमनी, सुसान कोलिन्स, लिसा मुर्काेव्स्की, बेन सासे और पैट टूमी ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में वोट दिया। यदि उन्हें दोषी ठहराया गया होता तो सीनेट उन पर फिर से पद के लिए चुनाव लडऩे पर रोक लगा देती। ट्रंप ने अभी तक बाइडन से अपनी पराजय स्वीकार नहीं की है। रिपब्लिकन पार्टी के सात सीनेटरों द्वारा ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के समर्थन में मतदान करने के बावजूद डेमोक्रेटिक पार्टी पूर्व राष्ट्रपति को दोषी ठहराने के लिए आवश्यक 67 मत हासिल नहीं कर पाई।

ट्रंप ने उन्हें बरी किए जाने के बाद एक बयान जारी करके कहा, किसी भी राष्ट्रपति को पहले कभी यह नहीं झेलना पड़ा। उन्होंने कहा, यह बहुत दुखद है कि एक राजनीतिक दल को कानून के शासन को कलंकित करने, कानून लागू कराने वालों का अपमान करने, भीड़ को बढ़ावा देने, दंगाइयों को माफ करने और न्याय को राजनीतिक प्रतिशोध के माध्यम के रूप में बदलने की खुली छूट दी गई। उसे उन सभी विचारों एवं लोगों के खिलाफ अभियोग चलाने, उन्हें काली सूची में डालने, रद्द करने या दबाने की अनुमति दी गई, जिनसे वे असहमत हैं। ट्रंप ने कहा, मैं हमेशा कानून के शासन, कानून लागू कराने वाले नायकों और बिना द्वेष के मामलों पर शांतिपूर्ण एवं सम्माजनक तरीके से बहस करने के अमेरिकियों के अधिकारों का समर्थक रहा हूं और रहूंगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...