back to top

अमेरिका : भारतीयों को राहत, एच-1बी वीजा को मिला विस्तार

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में फंसे हजारों भारतीय पेशेवरों के लिए राहत की खबर है। ट्रंप सरकार ने एच-1बी वीजा धारकों को अतिरिक्त समय तक देश में रहने की अनुमति देने के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगभग पूरी दुनिया लॉकडाउन के दौर से गुजर रही है और सभी यात्री सेवाएं रद्द हैं।

एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता के आधार पर विदेशी कर्मचारियों को नौकरी पर रखने की अनुमति देता है। अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनियां इस वीजा के आधार पर भारत और चीन जैसे देशों के हजारों पेशेवरों को हर साल नौकरी देती हैं।

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएचएस)ने एक नई अधिसूचना में कहा है कि वह इस बात को समझता है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से आप्रवासन संबंधी चुनौतियां आई हैं।अमेरिका ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब विभिन्न देशों ने अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं और पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक लगी हुई है।

यात्रा प्रतिबंधों की वजह से कई ऐसे एच-1बी वीजाधारक अमेरिका में फंस गए थे जिनके वीजा परमिट की अवधि जल्द ही पूरी होने जा रही थी। हालांकि, डीएचएस जल्द ही ऐसे वीजा के विस्तार के लिए आवेदन लेना शुरू कर देगा जिनकी अवधि समाप्त होने वाली है। विभाग ने कहा कि हम मानते हैं कि कोरोना वायरस की वजह से गैर-अप्रवासी अपने प्रवास की तय अवधि से अधिक समय के लिए अमेरिका में रह सकते हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने, सूर्यवंशी पहली बार टीम में शामिल

नई दिल्ली। कई दिनों से चल रही खबरों पर आज श्रेयस अय्यर नए कप्तान के तौर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनाए...