back to top

अमेरिका जा रही एयर फ्रांस की उड़ान इबोला यात्रा प्रतिबंधों के कारण मॉन्ट्रियल मोड़ी गई

टोरंटो। कांगो के एक यात्री को इबोला प्रकोप से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों के बीच पेरिस में ‘गलती से’ विमान में सवार होने देने के बाद डेट्रॉइट जा रही एयर फ्रांस की एक उड़ान को मॉन्ट्रियल की ओर मोड़ दिया गया। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुधवार को उस यात्री को विमान में सवार नहीं होना चाहिए था, क्योंकि इबोला के फैलने के जोखिम को कम करने के लिए अमेरिका ने प्रवेश प्रतिबंध लगाए हैं।

प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा कि अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस यात्री को ले जा रही उड़ान को डेट्रॉइट मेट्रोपॉलिटन वेन काउंटी एयरपोर्ट पर उतरने से रोक दिया और इसके बजाय उसे कनाडा के मॉन्ट्रियल की ओर मोड़ दिया।

एयर फ्रांस ने कहा कि कांगो के उस यात्री को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि नए नियमों के अनुसार कांगो सहित कुछ देशों से आने वाले यात्री केवल वॉशिंगटन के माध्यम से ही अमेरिका में प्रवेश कर सकते हैं।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने यह भी कहा कि वे सभी अमेरिकी नागरिक और स्थायी निवासी जो पिछले 21 दिनों में कांगो, युगांडा या दक्षिण सूडान में रहे हैं और अमेरिका आ रहे हैं उन्हें अतिरिक्त जांच के लिए केवल वॉशिंगटन डलास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से ही प्रवेश करना होगा।

कनाडा की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी के प्रवक्ता क्रेग करी ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने कनाडाई प्रशासन को सूचित किया कि विमान को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि पिछले 21 दिनों के भीतर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान की यात्रा करने वाले लोगों पर अस्थायी यात्रा प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

करी ने कहा कि मॉन्ट्रियल में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी ने उस यात्री की जांच की और पाया कि उसमें संक्रमण में कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने बताया कि वह यात्री वापस पेरिस लौट गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

RELATED ARTICLES

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव का किया एलान, 18 जून को होगा मतदान

नयी दिल्ली। देश के संसदीय गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही...

मैनपुरी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: आरोपी राजकुमार के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार

मैनपुरी। जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके...

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस बनी आग का गोला, चालक समेत दो की मौत, कई यात्री गंभीर

फिरोजाबाद। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। मटसेना...

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक्स अकाउंट पर भारत में प्रतिबंध, इंस्टाग्राम पर भी कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली। देश में तेज़ी से वायरल हो रहे सोशल मीडिया अकाउंट ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सरकार के निर्देश पर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व...

मैनपुरी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: आरोपी राजकुमार के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार

मैनपुरी। जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके...

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस बनी आग का गोला, चालक समेत दो की मौत, कई यात्री गंभीर

फिरोजाबाद। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। मटसेना...

46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप: रामगढ़ताल में यूपी ने रचा इतिहास, सीएम योगी के सामने 36 साल बाद जीता स्वर्ण पदक

बालक वर्ग में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी व बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश चैंपियन सीएम योगी का बड़ा आदेश, रामगढ़ताल को बनाएं इंटरनेशनल हब,...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...