back to top

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस बनी आग का गोला, चालक समेत दो की मौत, कई यात्री गंभीर

फिरोजाबाद। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। मटसेना थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 46 किलोमीटर के पास कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे कंटेनर से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही पलों में बस आग का गोला बन गई। अंदर फंसे यात्रियों की चीख-पुकार से माहौल दहल उठा।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और एक्सप्रेसवे पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दर्दनाक हादसे में बस चालक शंभू की स्टीयरिंग में फंसने के कारण मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। बाद में एक महिला यात्री ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। महिला कानपुर की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों शव बुरी तरह झुलस गए हैं।

बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से दो दर्जन से अधिक झुलस गए। बचाव टीम ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों में से करीब एक दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी और सीएफओ सत्येंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...