back to top

मैनपुरी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: आरोपी राजकुमार के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार

मैनपुरी। जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि एसओजी टीम और कुरावली थाना पुलिस देवीनगर कट पर रात करीब एक बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में पैदल आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह गांव देवीनगर की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी करबला, थाना दक्षिण फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना दक्षिण में तीन और थाना रामगढ़ में एक मुकदमा शामिल है। फिलहाल उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...