back to top

46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप: रामगढ़ताल में यूपी ने रचा इतिहास, सीएम योगी के सामने 36 साल बाद जीता स्वर्ण पदक

  • बालक वर्ग में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी व बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश चैंपियन
  • सीएम योगी का बड़ा आदेश, रामगढ़ताल को बनाएं इंटरनेशनल हब, उपकरणों की कमी न हो
  • गोरखपुर । गोरखपुर का रामगढ़ताल आज उत्तर प्रदेश रोइंग के इतिहास में सुनहरे अध्याय का गवाह बना। 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के आखिरी दिन, मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी मौजूदगी में, मेजबान उत्तर प्रदेश की बालक क्वाड्रुपल स्कल टीम ने 36 साल के सूखे को खत्म किया और ऐतिहासिक स्वर्ण जीता।इस वर्ग के फाइनल में जैसे ही यूपी की नाव ने फिनिशिंग लाइन पार की, पूरा रामगढ़ताल मुख्यमंत्री की मौजूदगी में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।मुख्यमंत्री ने खुद इस रोमांचक मुकाबले का गवाह बनते हुए खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।
  • चैंपियनशिप के बालक वर्ग में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य के साथ और बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।आज बालक क्वाड्रुपल स्कल में यूपी के दीपक कुमार, यश कुमार यादव, हरिनाथ यादव व प्रवीण कुमार ने अपना सब कुछ झोंक दिया और 07:43.12 के समय के साथ पहले स्थान पर रहे।केरल के गौतम कृष्णा, आगस्टिन, तलवार सिंह व एचएम नायर की टीम ने 08:02.05 के समय के साथ रजत पदक जीता जबकि आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के अर्णव रावत, दिलशाद खान, प्रथमेश व गगनदीप सिंह को 08:13.08 के समय के साथ कांस्य पदक मिला।वहीं इस ऐतिहासिक स्वर्ण के चलते यूपी को बालक वर्ग में तीसरा स्थान मिला। इससे पहले 1990 में लखनऊ में हुई राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में बालक पेयर्स में हरपाल सिंह व नफीस अहमद की जोड़ी ने रजत पदक जीता था।मुख्यमंत्री ने बालिका डबल स्कल के फाइनल को भी देखा जिसमें महाराष्ट्र की शिवरानी कटेरिया व आरुषी बरार ने 09:25.7 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि मध्य प्रदेश की वंशिका साहू व प्रियंका ने 09:36.2 के समय के साथ रजत व मणिपुर की एल रोशबिना देवी व स्वेयिया हैसनाम ने 10:36.8 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।समापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता टीमों को ट्रॉफियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ पदक विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आर्शीवचन में हर्ष जताया कि रामगढ़ताल रोइंग के मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश खेल विभाग का मंच से आदेश दिया कि उत्तर प्रदेश में रोइंग के विकास के लिए जिन भी उपकरणों की आवश्यकता है, इसके साथ रामगढ़ताल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए राष्ट्रीय कैंप हेतु हर सहायता प्राथमिकता के आधार पर दी जाये।उन्होने कहा कि एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम के कैंप की मेजबानी गोरखपुर ने की और भारत 2030 में कामनवेल्थ गेम्स की मेजबानी अहमदाबाद में कर रहा है और मुझे खुशी होगी कि उसके लिए भी भारतीय टीम के शिविर की मेजबानी रामगढ़ताल करें।समापन समारोह को उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश के खेल इतिहास के लिए एक स्वर्णिम दिन है। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर कोने में खेलों का कायाकल्प हो रहा है।इससे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा विधायक) और यूपी रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक एमएलसी पवन सिंह चौहान (एमएलसी) ने किया। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। आज समारोह में गोरखपुर के सांसद रवि किशन, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, खेल निदेशक डा. आरपी सिंह, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी व फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अंपायर कमेटी के चेयरमैन राकेश शुक्ला (रिटायर्ड डीआईजी), आयोजन सचिव राजेश यादव, यूपी रोइंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राणा राहुल सिंह, गोरखपुर रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल जायसवाल, उपाध्यक्ष जय सिंह यदुवंशी, समाजसेवी अमित बथवाल सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

फाइनल मुकाबलों के परिणाम
बालिका सिंगल स्कल :
मध्य प्रदेश की संतोष यादव ने 09:22.8 के समय के साथ स्वर्ण, ओडिशा की नेहा ने 09:44.1 के समय के साथ रजत व महाराष्ट्र की इश्वरी को 10:46.2 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
बालक काक्सलेस पेयर्स:हरियाणा के नितिन व करन शहरान ने 08:05.0 के समय के साथ स्वर्ण, आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के नितिन कुमार व जसवंत सिंह ने 08:08.7 के समय के साथ रजत व मध्य प्रदेश के अयान यादव व अनुराग वर्मा ने 08:22.0 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
बालिका क्वाड्रुपल स्कल:केरल की अनालिया विल्सन, लाया विनोज, एंजल मैरी थामस, हरिप्रिया विनेश की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा की शिवानी, स्मृति इक्का, प्रतिज्ञा जेना व रितुरानी ने रजत एवं आरएफआई -हिमाचल की अनामिका ठाकुर, तनिष्का ठाकुर, अर्चिता नेगी व श्रेया ठाकुर ने कांस्य पदक जीता।
बालक काक्सलेस फोर्स:आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के इशू सतपाल, संदीप सांगवान, मोहित, सागर की टीम ने स्वर्ण, हरियाणा के अरमान, नितिन, अरमान लोहान, गगन ने रजत और मध्य प्रदेश के राज कमारिया, श्लोक डांगी, हरिओम, अरुण गुर्जर ने कांस्य पदक जीता।
बालक डबल स्कल : आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के राजन व प्रतीक निषाद ने 07:32.6 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के ऋषभ व तनीश ने 07:36.0 के समय के साथ रजत जीता जबकि चंडीगढ़ को कांस्य पदक मिला।
बालक सिंगल स्कल : हरियाणा के सक्षम ने 08:10.8 के समय के साथ स्वर्ण, आसाम के फरहान अली ने 08:23.8 के समय के साथ रजत और झारखंड के शुकलाल टूडू ने 08:26.6 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
बालिका काक्सलेस फोर्स :हरियाणा की महक, अनुष्का, कुशल चहल व अदिति मलिक की टीम ने स्वर्ण पदक जीता जबकि केरल की अनुष्का मैरी, अश्वथ कृष्णन, मित्रानंदा एमएस, देवेंद्र केपी की टीम ने रजत व मध्य प्रदेश की पूनम, प्रतीक्षा, मेघना व प्रतिज्ञा ने 08:27.6 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

RELATED ARTICLES

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव का किया एलान, 18 जून को होगा मतदान

नयी दिल्ली। देश के संसदीय गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही...

अमेरिका जा रही एयर फ्रांस की उड़ान इबोला यात्रा प्रतिबंधों के कारण मॉन्ट्रियल मोड़ी गई

टोरंटो। कांगो के एक यात्री को इबोला प्रकोप से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों के बीच पेरिस में ‘गलती से’ विमान में सवार होने देने के...

मैनपुरी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: आरोपी राजकुमार के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार

मैनपुरी। जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके...

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव का किया एलान, 18 जून को होगा मतदान

नयी दिल्ली। देश के संसदीय गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही...

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक्स अकाउंट पर भारत में प्रतिबंध, इंस्टाग्राम पर भी कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली। देश में तेज़ी से वायरल हो रहे सोशल मीडिया अकाउंट ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सरकार के निर्देश पर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व...

अमेरिका जा रही एयर फ्रांस की उड़ान इबोला यात्रा प्रतिबंधों के कारण मॉन्ट्रियल मोड़ी गई

टोरंटो। कांगो के एक यात्री को इबोला प्रकोप से जुड़े यात्रा प्रतिबंधों के बीच पेरिस में ‘गलती से’ विमान में सवार होने देने के...

मैनपुरी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: आरोपी राजकुमार के पैर में लगी गोली,गिरफ्तार

मैनपुरी। जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके...

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस बनी आग का गोला, चालक समेत दो की मौत, कई यात्री गंभीर

फिरोजाबाद। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात करीब दो बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। मटसेना...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...