back to top

अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण स्थलों पर बमबारी की,कुवैत पर हुए ड्रोन, मिसाइल हमले

दुबई । ईरान द्वारा सप्ताहांत में एक अमेरिकी ‘एमक्यू-1 प्रीडेटर’ ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण स्थलों पर बमबारी की। अमेरिका की सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।ईरान ने जवाबी हमला करने की बात स्वीकार की। इस बीच कुवैत ने कहा कि उस पर ड्रोन एवं मिसाइल हमले किए गए जिन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने से रोकने के लिए उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने कार्रवाई शुरू कर दी।ये हमले ईरान युद्ध में कई सप्ताह से लागू युद्धविराम की नाजुक स्थिति को दर्शाते हैं। अमेरिकी और ईरानी अधिकारी इस युद्धविराम की अवधि को बढ़ाने के लिए समझौते पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हमले लगातार जारी हैं।

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ बनाए हुए है जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है। कभी फारस की खाड़ी के इस संकरे मुहाने से तेल और प्राकृतिक गैस के वैश्विक कारोबार का पांचवां हिस्सा गुजरता था।इस बीच, स्थिति लगातार और चिंताजनक हो रही है। इजराइल ने लेबनान में लितानी नदी से आगे भी कब्जा कर लिया है, जबकि उग्रवादी समूह हिजबुल्ला इजराइल में ड्रोन हमले जारी रखे हुए है।

अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि उसने शनिवार और रविवार को ईरान में गेरुक शहर और केशम द्वीप के आसपास हमले किए।‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा,सीमित और सोच-समझकर किए गए ये हमले ईरान की आक्रामक कार्रवाइयों के जवाब में किए गए जिनमें अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहे ‘अमेरिकी एमक्यू-1’ ड्रोन को मार गिराना शामिल है।

उसने कहा, अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों, एक जमीनी नियंत्रण केंद्र और दो ऐसे ड्रोन को नष्ट कर दिया जो क्षेत्रीय जलक्षेत्र से गुजर रहे पोतों के लिए स्पष्ट खतरा पैदा कर रहे थे।प्रीडेटर ड्रोन को अमेरिकी वायुसेना सेवा से हटा चुकी है और अब वह ‘एमक्यू-9 रीपर’ ड्रोन का इस्तेमाल करती है लेकिन अमेरिकी थल सेना अब भी प्रीडेटर ड्रोन का उपयोग करती है। अमेरिकी सेना ने कहा कि इन हमलों में कोई अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ।

इस बीच कुवैत ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोकने के लिए सोमवार तड़के कार्रवाई शुरू कर दी।ईरान के सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की खबर के अनुसार, ईरानी अर्द्धसैन्य बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी बलों ने एक द्वीप पर दूरसंचार टावर को निशाना बनाया।

‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने कहा कि उसने जवाबी हमला किया लेकिन यह नहीं बताया कि हमला कहां किया गया। इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सलाहकारों से शुक्रवार को मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने अभी यह तय नहीं किया है कि युद्धविराम की अवधि बढ़ाने और जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते पर आगे बढ़ना है या नहीं। ईरान ने कहा है कि समझौते को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

ट्रंप ने सोमवार तड़के अपने ‘ट्रुथ सोशल’ मंच पर एक पोस्ट में लिखा,ईरान सचमुच समझौता करना चाहता है और यह अमेरिका एवं हमारे साथ खड़े देशों के लिए अच्छा समझौता होगा। बस निश्चिंत रहिए, अंत में सब ठीक हो जाएगा।हमेशा ऐसा ही होता है!

RELATED ARTICLES

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री मई में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 12,310 इकाई

नयी दिल्ली। कृषि मशीनरी एवं निर्माण उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री मई में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 12,310 इकाई हो गई। मई...

भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक, होर्मुज जोखिम से राहत: जीटीआरआई

नयी दिल्ली। भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि मस्कट का अधिकतर तट होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर...

टोयोटा किर्लोस्कर की मई में बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 33,128 इकाई

नयी दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की मई में कुल बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 33,128 इकाई हो गई। मई 2025 में यह 30,864 इकाई थी।मोटर...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री मई में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 12,310 इकाई

नयी दिल्ली। कृषि मशीनरी एवं निर्माण उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री मई में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 12,310 इकाई हो गई। मई...

भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक, होर्मुज जोखिम से राहत: जीटीआरआई

नयी दिल्ली। भारत के लिए ओमान के साथ व्यापार समझौता रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि मस्कट का अधिकतर तट होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर...

टोयोटा किर्लोस्कर की मई में बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 33,128 इकाई

नयी दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की मई में कुल बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 33,128 इकाई हो गई। मई 2025 में यह 30,864 इकाई थी।मोटर...

हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी...

JEE एडवांस्ड 2026: शुभम कुमार ने हासिल की पहली रैंक, लड़कियों में अरोही देशपांडे शीर्ष पर रहीं

नयी दिल्ली।संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 के नतीजे सोमवार को घोषित हुए, जिसमें दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक...

जून माह के पहले दिन महंगाई का नया झटका… कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, 5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

6 महीने में दोगुनी के करीब पहुंची कीमत, दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। नई दिल्ली। ...