back to top

जून माह के पहले दिन महंगाई का नया झटका… कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, 5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

6 महीने में दोगुनी के करीब पहुंची कीमत, दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है।

नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को महंगाई की मार पड़ी है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये का हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये पहुंच गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अलग-अलग शहरों में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में व्यापारिक उपभोक्ताओं को अब प्रति सिलेंडर 42 रुपये अधिक चुकाने होंगे, जबकि कोलकाता में यह बढ़ोतरी 53.50 रुपये की है। इसके साथ ही दोनों शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ऐसे समय में यह फैसला आया है, जब कारोबारी पहले से ही ईंधन और परिवहन लागत में लगातार बढ़ोतरी का सामना कर रहे हैं।

तेल कंपनियों ने सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर ही नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों और नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस संशोधन के बाद दिल्ली में 5 किलो का एफटीएल सिलेंडर अब 821.50 रुपये में मिलेगा। हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

साल 2026 की शुरुआत से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी में दिल्ली में 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये थी। इसके बाद फरवरी में 49 रुपये, मार्च में 115 रुपये, अप्रैल में 195.50 रुपये और मई में रिकॉर्ड 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई। अब जून में 42 रुपये की नई वृद्धि के बाद इसकी कीमत 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई है।

लगातार हो रही मूल्य वृद्धि का सीधा असर होटल, रेस्तरां, कैटरिंग कारोबार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ सकता है। पिछले 6 महीनों में बार-बार हुए संशोधनों ने कमर्शियल एलपीजी को कारोबारियों के लिए एक बड़ी लागत में बदल दिया है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कीमतों में स्थिरता से राहत मिली हुई है।

RELATED ARTICLES

लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाने के बाद बोले कोहली- हर बार मुझे ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभानी पड़ती

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वर्षों तक उम्मीदों का बोझ उठाने वाले विराट कोहली ने रविवार को कहा कि मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाने के बाद बोले कोहली- हर बार मुझे ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभानी पड़ती

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वर्षों तक उम्मीदों का बोझ उठाने वाले विराट कोहली ने रविवार को कहा कि मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

बेंगलुरु ने ‘विराट’ अंदाज में जीता आईपीएल का दूसरा खिताब

अहमदाबाद। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी...

इस महीने पड़ेंगे निर्जला एकादशी और सोमवती अमावस्या जैसे व्रत व त्योहार

लखनऊ। जून का महीने में इस बार कई प्रमुख व्रत त्योहार आने वाले हैं। इस महीने में ज्येष्ठ मास के कई व्रत त्योहार जैसे...

बशीर बद्र ने अवध का नाम रोशन किया : अब्दुल नसीर

शायर बशीर बद्र के निधन पर शोकसभा आयोजितलखनऊ। प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित शायर बशीर बद्र के निधन पर एक शोकसभा मुजाहिद-ए-उर्दू अब्दुल नसीर नासिर की...

कलश यात्रा के साथ होगा श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ

कथा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईलखनऊ। लखनऊ उत्तर के विधायक एवं श्रीराम कथा आयोजन समिति के संरक्षक डा. नीरज बोरा ने...

आज के समय महिला-केंद्रित शो बहुत कम बनते हैं : सानविका

सानविका, पूजा गौर और मनमोहन तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैंलखनऊ। हंगामा ओटीटी की नई वेब सीरीज लुटेरी दुल्हन इन दिनों लगातार...