back to top

आज के समय महिला-केंद्रित शो बहुत कम बनते हैं : सानविका

सानविका, पूजा गौर और मनमोहन तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं
लखनऊ। हंगामा ओटीटी की नई वेब सीरीज लुटेरी दुल्हन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस सीरीज में पंचायत फेम सानविका, पूजा गौर और मनमोहन तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस शो में सानविका लुटेरी दुल्हन के किरदार में नजर आ रही हैं, जबकि पूजा गौर सब-इंस्पेक्टर संध्या यादव की भूमिका निभा रही हैं, जो एक निडर और हिम्मती पुलिस अधिकारी है और मध्य प्रदेश में हो रहे अपराधों की जांच करती है , इसके अलावा मनमोहन तिवारी भी अहम किरदार में है। हाल ही में शो की स्टारकास्ट ने मीडिया से बात की।

जब आपको पहली बार शो की कहानी और किरदार के बारे में बताया गया तो आपके दिमाग में क्या चल रहा था?
सानविका : जब मुझे पहली बार कास्टिंग की तरफ से कॉल आया और उन्होंने सिर्फ दो लाइन में कॉन्सेप्ट बताया, तभी मुझे यह काफी दिलचस्प लगा , फिर मेरी मीटिंग राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के साथ हुई। जब पूरी कहानी सुनी तो मुझे लगा कि ये बहुत मजेदार और अलग शो है। खास बात ये थी कि इसमें दोनों फीमेल किरदार बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। ऐसे महिला-केंद्रित शो बहुत कम बनते हैं। मेरा किरदार माया काफी लेयर्ड है। वो चालाक है, कॉन आर्टिस्ट है, लेकिन उसके अंदर एक सॉफ्ट साइड भी है। यही चीज मुझे सबसे ज्यादा एक्साइटिंग लगी।
आपके किरदार संध्या में ऐसा क्या खास है, जो इसे बाकी किरदारों से अलग बनाता है?
पूजा गौर : संध्या एक पुलिस आॅफिसर है, जो अपराधियों का पीछा कर रही है. लेकिन उसकी अपनी भी पर्सनल स्ट्रगल है. उसे समाज में अपनी पहचान बनानी है और पुरुष प्रधान दुनिया में खुद को साबित करना है। जब मुझे इस शो का वन लाइनर बताया गया था, तभी मेरे अंदर एक स्पार्क आ गया था कि मुझे ये शो जरूर करना है।

आपके किरदार में रोमांस, कॉमेडी और धोखा सब कुछ है, इसे निभाना कितना चुनौतीपूर्ण था?
मनमोहन तिवारी : जब मुझे पहली बार बताया गया कि मैं हीरो हूं तो मैंने सोचा कि ये बहुत सीधा-सादा किरदार होगा. लेकिन फिर बताया गया कि ये थोड़ा शरारती है और प्यार में धोखा खा चुका है. मुझे लगा ये आम लड़कों की कहानी है. हर किसी की जिंदगी में कभी न कभी धोखा जरूर होता है. इसलिए ये किरदार मुझे बहुत रियल लगा।

ट्रेलर में आपका किरदार काफी अलग और मजेदार दिख रहा है, आपने इसे कैसे तैयार किया?
सानविका : रीडिंग के दौरान मैं बहुत नर्वस थी कि मैं ये किरदार कैसे निभाऊंगी. लेकिन जब आप सेट पर जाते हैं, कॉस्ट्यूम पहनते हैं, तो धीरे-धीरे किरदार खुद बाहर आने लगता है. मैंने इसे बहुत ईमानदारी से निभाने की कोशिश की है।

एक महिला पुलिस आॅफिसर के किरदार में पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों पहलू दिखाना कितना मुश्किल था?
पूजा गौर : मुश्किल जरूर था, लेकिन हमारे राइटर ने इतनी शानदार राइटिंग की थी कि आधा काम वहीं आसान हो गया. उन्होंने और उनकी टीम ने हमें पूरा माहौल समझाया और किरदारों की दुनिया हमारे सामने रख दी. उसके बाद हम उसी फ्लो में किरदार को जीने लगे।

आपने इस किरदार को चुनने का फैसला किस आधार पर लिया और इसमें आपको सबसे खास क्या लगा?
सानविका : मैं हमेशा ऐसे किरदार चुनना चाहती हूं जिनमें लड़कियों के लिए कुछ करने को हो. सिर्फ गाने या सपोर्टिंग रोल नहीं, बल्कि खुद की कहानी हो. इस शो में मुझे वो मौका मिला और इसके लिए मैं प्रोड्यूसर्स और हंगामा ओटीटी की बहुत आभारी हूं।

महिला-केंद्रित कहानियां आज के समय में कितनी जरूरी है?
पूजा गौर : बहुत जरूरी हैं. असल जिंदगी में भी कई ऐसी महिलाएं हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में शानदार काम कर रही हैं, लेकिन उनकी कहानियां स्क्रीन पर कम दिखाई जाती हैं. हमारे शो की खास बात ये है कि यहां महिला किरदार सिर्फ सपोर्टिंग प्रॉप नहीं हैं, बल्कि पूरी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है।

क्या ओटीटी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्रिएटिविटी और एक्सपेरिमेंट को बढ़ावा दिया है?
सानविका : ओटीटी आने के बाद एक्टर्स के लिए मौके बहुत बढ़ गए हैं. पहले कई शानदार थिएटर और एनएसडी एक्टर्स को वो पहचान नहीं मिल पाती थी जिसके वो हकदार थे।

किरदार और कहानियां देखने को मिल रही हैं.
पूजा गौर : ओटीटी ने उन कहानियों को मंच दिया है जो पहले नहीं कही जा सकती थीं. यहां एक्सपेरिमेंट करने की आजादी ज्यादा है।
मनमोहन तिवारी : अब दर्शकों के पास काफी वैरायटी है. हर तरह का कंटेंट देखने को मिल रहा है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

दर्शकों के लिए आप सभी क्या मैसेज देना चाहेंगे?
सानविका : हमारा शो लुटेरी दुल्हन हंगामा ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुका है। हमने इसे बहुत प्यार से बनाया गया है, इसे जरूर देखिए।
मनमोहन तिवारी : ये सीरीज खासकर यूपी, बिहार और एमपी के दर्शकों को बहुत पसंद आएगी. इसमें भरपूर एंटरटेनमेंट है।
पूजा गौर : हमारे शो में 25 मिनट के छोटे-छोटे एपिसोड हैं, जिन्हें आप आराम से खाना खाते हुए भी एंजॉय कर सकते हैं. इसलिए इसे जरूर देखिए।

RELATED ARTICLES

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य से मिलले भईया हमार’ का मुहूर्त

अगले महीने से लखनऊ और आसपास के इलाकों में होगी शुरूशादी के बाद पहली बार शूटिंग करेंगी यामिनी सिंहलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक और...

अपने किरदार के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया : अनंत जोशी

दर्शकों का प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है : जमील खानलखनऊ। टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज गुल्लक का पांचवां सीजन दर्शकों के बीच...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...