back to top

कलश यात्रा के साथ होगा श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ

कथा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई
लखनऊ। लखनऊ उत्तर के विधायक एवं श्रीराम कथा आयोजन समिति के संरक्षक डा. नीरज बोरा ने बताया कि पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ 1 जून को सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में होगा। कथा प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कथा के प्रथम दिवस सायं 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति सहभागी होंगे। इसके उपरांत सायं 5 बजे से जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि कथा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के बैठने हेतु कथा स्थल पर श्रीराम वाटिका, जानकी वाटिका, लक्ष्मण वाटिका, भरत वाटिका एवं शत्रुघ्न वाटिका का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त पेयजल, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

बशीर बद्र ने अवध का नाम रोशन किया : अब्दुल नसीर

शायर बशीर बद्र के निधन पर शोकसभा आयोजितलखनऊ। प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित शायर बशीर बद्र के निधन पर एक शोकसभा मुजाहिद-ए-उर्दू अब्दुल नसीर नासिर की...

कैलाश और नारद मुनि पर नाटक का मंचन

युवाओं के लिए दो दिवसीय सेमीनार आयोजितलखनऊ। इस्कॉन लखनऊ द्वारा युवाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय सेमीनार लाइफ जर्नी डिस्कशन में मंदिर अध्यक्ष श्रीमान...

अनेक विभूतियां नवरंग सम्मान से विभूषित हुईं

कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर देश भक्ति का जज्बा लोगों में भरालखनऊ। जे.पी.एस.स्टार 11 के तत्वावधान में आज शाम तिलक शिशु निकेतन स्कूल बसेरा...

इस महीने पड़ेंगे निर्जला एकादशी और सोमवती अमावस्या जैसे व्रत व त्योहार

लखनऊ। जून का महीने में इस बार कई प्रमुख व्रत त्योहार आने वाले हैं। इस महीने में ज्येष्ठ मास के कई व्रत त्योहार जैसे...

बशीर बद्र ने अवध का नाम रोशन किया : अब्दुल नसीर

शायर बशीर बद्र के निधन पर शोकसभा आयोजितलखनऊ। प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित शायर बशीर बद्र के निधन पर एक शोकसभा मुजाहिद-ए-उर्दू अब्दुल नसीर नासिर की...

आज के समय महिला-केंद्रित शो बहुत कम बनते हैं : सानविका

सानविका, पूजा गौर और मनमोहन तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैंलखनऊ। हंगामा ओटीटी की नई वेब सीरीज लुटेरी दुल्हन इन दिनों लगातार...

कैलाश और नारद मुनि पर नाटक का मंचन

युवाओं के लिए दो दिवसीय सेमीनार आयोजितलखनऊ। इस्कॉन लखनऊ द्वारा युवाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय सेमीनार लाइफ जर्नी डिस्कशन में मंदिर अध्यक्ष श्रीमान...

अनेक विभूतियां नवरंग सम्मान से विभूषित हुईं

कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर देश भक्ति का जज्बा लोगों में भरालखनऊ। जे.पी.एस.स्टार 11 के तत्वावधान में आज शाम तिलक शिशु निकेतन स्कूल बसेरा...

गोमती महाआरती में जल, गौ-सेवा और सेवा साधना का गूंजा संकल्प

लखनऊ। आदि गंगा मां गोमती के पावन तट पर आज संध्याकाल भक्ति, पर्यावरण और सामाजिक चेतना का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। मनकामेश्वर...