back to top

JEE एडवांस्ड 2026: शुभम कुमार ने हासिल की पहली रैंक, लड़कियों में अरोही देशपांडे शीर्ष पर रहीं

नयी दिल्ली।संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 के नतीजे सोमवार को घोषित हुए, जिसमें दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया जबकि लड़कियों में अरोही देशपांडे ने बाजी मारी।जेईई (एडवांस्ड) 2026 में कुल 56,880 अभ्यर्थी सफल हुए, जिनमें 10,107 छात्राएं और 46,773 छात्र शामिल हैं। परीक्षा में शामिल हुआ इकलौता ‘थर्ड जेंडर’ छात्र सफल नहीं हो सका।दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी में 3,052 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,864 ने दोनों पेपर दिये और 887 सफल रहे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 360 में से 330 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। इसी जोन की अरोही देशपांडे शीर्ष रैंक हासिल करने वाली छात्रा बनीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त करके पूरे देश में 77वीं रैंक हासिल की।

कबीर छिल्लर ने 329 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।शीर्ष स्थान पर रहे शुभम कुमार ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा,मैं पिछले दो साल से जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था और मुझे उम्मीद थी कि मेरी मेहनत अच्छी रैंक दिलाएगी। अब जब मैंने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है तो बहुत खुशी हो रही है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की द्वारा जारी परिणाम आंकड़ों के अनुसार 1,87,389 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,79,694 अभ्यर्थियों ने 17 मई को आयोजित जेईई (एडवांस्ड) 2026 के दोनों पेपर दिए।जोनवार परिणामों में आईआईटी मद्रास जोन से सर्वाधिक 14,294 अभ्यर्थी सफल हुए, इसके बाद आईआईटी बॉम्बे से 12,389 और आईआईटी दिल्ली से 10,697 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं और अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।जेईई (एडवांस्ड) देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मुख्य परीक्षा है।

RELATED ARTICLES

टोयोटा किर्लोस्कर की मई में बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 33,128 इकाई

नयी दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की मई में कुल बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 33,128 इकाई हो गई। मई 2025 में यह 30,864 इकाई थी।मोटर...

हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी...

अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण स्थलों पर बमबारी की,कुवैत पर हुए ड्रोन, मिसाइल हमले

दुबई । ईरान द्वारा सप्ताहांत में एक अमेरिकी ‘एमक्यू-1 प्रीडेटर’ ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण...

जून माह के पहले दिन महंगाई का नया झटका… कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, 5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा

6 महीने में दोगुनी के करीब पहुंची कीमत, दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। नई दिल्ली। ...

लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाने के बाद बोले कोहली- हर बार मुझे ही आगे बढ़कर जिम्मेदारी नहीं निभानी पड़ती

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वर्षों तक उम्मीदों का बोझ उठाने वाले विराट कोहली ने रविवार को कहा कि मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

बेंगलुरु ने ‘विराट’ अंदाज में जीता आईपीएल का दूसरा खिताब

अहमदाबाद। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी...